खेल

T20 World Cup 2024: ‘टीम के शानदार प्रदर्शन के पीछे…’, अफगानिस्तान की जीत के बाद राशिद खान ने कही ये बात

Rashid Khan: अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के अनुभव को दिया है. अफगानिस्तान ने ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत दर्ज की और सह-मेजबान वेस्टइंडीज के बाद ग्रुप सी से टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई. उन्होंने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद अपने खिलाड़ियों की भी प्रशंसा की. राशिद ने कहा कि उनके पास अलग-अलग परिस्थितियों में ढलने का कौशल है.

अफगानिस्तान ने पीएनजी को किया ढेर

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पीएनजी को 19.5 ओवर में 95 रन पर ढेर कर दिया. तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी ने तीन विकेट लिए, जबकि नवीन-उल-हक ने दो विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए गुलबदीन ने नाबाद 49 रन बनाए और 29 गेंदें शेष रहते अपनी टीम को जीत दिलाई. अब अफगानिस्तान 17 जून को टरूबा में अपने अंतिम ग्रुप चरण के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा.

फॉर्म में हैं हमारे सभी खिलाड़ी

राशिद ने मैच के बाद कहा, “सलामी बल्लेबाजों ने पिछले दो मैचों में हमें अच्छी शुरुआत दी है. दूसरों के लिए मैदान पर कुछ समय बिताने का अच्छा मौका था. यहां आने से पहले हमने घरेलू प्रतियोगिता खेली थी और सभी फॉर्म में हैं. यही फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने की खूबसूरती है क्योंकि आप परिस्थितियों को जानते हैं. उनमें से कुछ सेंट लूसिया में खेल चुके हैं और जानते हैं कि पिच कैसी होगी. हर किसी के पास किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने का कौशल है और उम्मीद है कि हम आगे भी जीतेंगे.”

सुपर-8 में पहुंच कर अच्छा लग रहा- राशिद

सुपर आठ चरण में आगे बढ़ने के बाद, स्टार स्पिनर ने कहा कि परिणाम मैदान पर खिलाड़ियों के टीम वर्क को दर्शाता है. राशिद ने कहा, “अगले दौर के लिए क्वालीफाई करके बहुत अच्छा लग रहा है. पहले मैच से ही लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया है. वे जानते हैं कि उन्हें क्या करना है और उन्होंने शानदार तरीके से इसे अंजाम दिया है, जिससे मेरे लिए चीजें आसान हो गई हैं. गुरबाज जैसा खिलाड़ी होना जरूरी है जो खतरनाक गेंदबाजी का सामना करे या फिर फारूकी जैसा बॉलर जो पावरप्ले में विकेट चटकाए. अगर बल्लेबाज आक्रामक है तो गेंदबाज के तौर पर आपको भी आक्रामक होना होगा. खास तौर पर तब जब पिचें आपकी मदद कर रही हों.”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में इंग्लैंड का दमदार कमबैक, ओमान को हराकर नेट रन रेट में हासिल की भारी बढ़त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

6 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

27 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

47 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

53 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago