खेल

T20 World Cup 2024: भारत vs कनाडा मैच पर मंडराया संकट, जाने क्या है वजह

T20 World Cup 2024, India vs Canada: भारत और कनाडा के बीच फ्लोरिडा में टी20 विश्व कप के ग्रुप-ए का मुकाबला खेला जाना है. हालांकि, इस मैच पर भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. टूर्नामेंट में आत्मविश्वास से लबरेज भारत शनिवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड पर टी20 विश्व कप 2024 के अपने अंतिम ग्रुप ‘ए’ मैच में कनाडा का सामना करेगा, जहां उसका लक्ष्य लगातार चौथी जीत दर्ज करना होगा.

सुपर-8 में पहुंच चुकी है टीम इंडिया

लगातार तीन जीत के साथ, भारत पहले ही सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुका है. भले ही कनाडा के खिलाफ उसका मैच बारिश के कारण धुल जाए, इससे टीम इंडिया के समीकरण पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन अगर बारिश नहीं होती है, तो भारत सुपर आठ में जाने से पहले टीम की कुछ कमियों को दूर करने का लक्ष्य रखेगा. पिछले कुछ दिनों से फ्लोरिडा में मौसम खराब है. भारी बारिश से वहां बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं. ऐसे में मैच खेले जाने के चांस कम हैं.

विराट कोहली के लिए होगा बड़ा मौका

विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में टूर्नामेंट में आए थे. विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बल्लेबाजी करते हुए 15 मैचों में 741 रन बनाए थे. फैंस और टीम इंडिया को उम्मीद थी कि विराट अपना फॉर्म टी20 विश्व कप में भी जारी रखेंगे. लेकिन, टी20 विश्व कप में कोहली ने अपने पहले तीन ग्रुप ए मैचों में भारत के लिए 1, 4 और 0 रन बनाए हैं. उनके फ्लॉप शो और खामोश बल्ले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

भारत-कनाडा के बीच होगा पहला मैच

भारत अब न्यूयॉर्क की कठिन ड्रॉप-इन पिचों पर खेलने की बजाय लॉडरहिल में खेलेगा, उम्मीद है कि यहां विराट अपनी खोई हुई लय हासिल करने में सफल होंगे. दूसरी ओर, कनाडा ने टी20 विश्व कप में डेब्यू करते हुए अपनी प्रतिभा का भरपूर सबूत दिया है, जिसमें आयरलैंड पर 12 रन की जीत भी शामिल है. निकोलस किर्टन ने उच्च स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है, जबकि आरोन जॉनसन भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. डिलन हेलिगर उनके सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे हैं और शनिवार को लॉडरहिल में अगर बारिश रुक जाती है तो पावर-प्ले में रोहित और विराट के खिलाफ उनका मुकाबला दिलचस्प होगा. यह भारत और कनाडा के बीच पहला पुरुष टी20 मैच भी होगा.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में इंग्लैंड का दमदार कमबैक, ओमान को हराकर नेट रन रेट में हासिल की भारी बढ़त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago