खेल

T20 World Cup 2024, IND vs SA Final: फाइनल में केशव महाराज की फिरकी में फंसे रोहित शर्मा और ऋषभ पंत, सूर्या भी हुए फेल

T20 World Cup 2024, IND vs SA Final: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में शनिवार (29 जून) को भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रनों का टारगेट सेट किया. ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम को इस पीच पर अच्छी शुरुआत मिलेगी, लेकिन भारत ने पावरप्ले में अपने महत्वपूर्ण तीन विकेट खो दिए. कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से सभी को निराश किया.

केशव महाराज ने एक ही ओवर में झटके दो विकेट

साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज ने इनिंग की शुरुआत की. लेकिन दूसरे ही ओवर में कप्तान एडेन मारक्रम ने स्पिनर केशव महाराज को गेंद थमा दिया. उस ओवर के शुरुआती दो गेंदों पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार दो चौके लगाए. इसके बाद तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं मिली. चौथी गेंद पर रोहित शर्मा स्वीप खेले और वह आउट हो गए. रोहित शर्मा ने 9 रनों की छोटी पारी खेली. इसके बाद महाराज के ओवर की आखिरी गेंद पर ऋषभ पंत भी चलते बने. पंत अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

रबाडा ने सूर्या को किया चलता

पांचवें ओवर में भारत ने सूर्य कुमार यादव का विकेट गंवा दिया. उस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कगिसो रबाडा के खिलाफ पुल शॉर्ट मारने की कोशिश की लेकिन वह डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में क्लासेन को अपना कैच थमा बैठे.सूर्या ने केवल तीन रन बनाए. इस तरह से भारत ने पावप्ले में 45 रन बनाए, इस दौरान तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवाना पड़ा.

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मारक्रम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, तबरेज शम्सी.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Record And Stats: रोहित शर्मा इतने रन बनाते ही रचेंगे इतिहास! तोड़ेंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

10 seconds ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

17 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

27 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

38 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

47 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

1 hour ago