टीम इंडिया (फोटो- IANS)
India Vs Bangladesh Warm-up Matches: भारत और बांग्लादेश की टीमें शनिवार को वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेंगी. टी20 विश्व कप के आगाज से पहले यह आखिरी वॉर्म-अप मैच है. विराट कोहली न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं, लेकिन उनके इस वॉर्म-अप मैच में खेलने की संभावना नहीं है.
भारतीय टीम इस मुकाबले के जरिए परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन और एक मजबूत प्लेइंग-11 की तलाश में उतरेगी. दूसरी तरफ, बांग्लादेश के सामने चुनौती अपना कॉन्फिडेंस बढ़ाने की है क्योंकि उनका टी20 में टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है.
टी20 विश्व कप 2024 से पहले भारत का एकमात्र वार्म-अप मैच है. वहीं, बांग्लादेश का अमेरिका के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. बांग्लादेश इस समय काफी दबाव में है, क्योंकि मेगा-इवेंट से पहले उन्हें टूर्नामेंट के सह-मेजबान अमेरिका के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी.
बांग्लादेश को अमेरिका के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-2 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, जिसने अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी पूर्ण सदस्य देश को हराया था. यह वार्म-अप मैच दोनों टीमों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मुकाबले के जरिए उनके पास यहां की कंडीशन्स को समझने का मौका होगा.
विराट कोहली के बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. जानकारी के अनुसार, विराट वॉर्म-अप मैच से ठीक पहले 16 घंटे की लंबी यात्रा कर न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. ऐसे में उनका वॉर्म-अप मैच खेलना इस बात पर निर्भर करेगा कि वह कैसे महसूस कर रहे हैं.
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
नाजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद ह्रदय, महमूदुल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024: अभ्यास मैच से पहले रोहित शर्मा और शांतो ने किया न्यूयॉर्क स्टेडियम का दौरा
-भारत एक्सप्रेस
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…
CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…
राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…
Lucknow News: लखनऊ में 28 वर्षीय कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से हड़कंप…