खेल

T20 World Cup 2024: भारत के पास एक शानदार टीम, वो ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा देंगे- इरफान पठान

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका में 2 जून (भारतीय समयानुसार) से शुरू होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भरोसा जताया है कि भारतीय टीम ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी जान लगा देगी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम अपना अभियान 5 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ शुरू करेगी.

ऊर्जा, रोमांचक पलों और अटूट जुनून का नाम क्रिकेट

पठान ने डिज्नी+ हॉटस्टार पर कहा, “क्रिकेट ऊर्जा, रोमांचक पलों और अटूट जुनून का नाम है. टी20 विश्व कप 2024 के साथ, देश भर के प्रशंसक गगनचुंबी छक्कों, अद्भुत कैच और नॉन-स्टॉप क्रिकेटिंग एक्शन के लिए उत्साहित हैं. गली क्रिकेट का खेल हो या विश्व स्तर पर कोई टूर्नामेंट, क्रिकेट के प्रति प्रशंसकों का प्यार ही इस खेल को आकर्षक बनाता है.”

हॉटस्टार पर फ्री में देखें सभी मुकाबले

उन्होंने आगे कहा कि, “मैं बहुत खुश हूं कि डिज्नी+ हॉटस्टार इस टूर्नामेंट को मोबाइल पर मुफ्त में देखने के लिए उपलब्ध करा रहा है. हमारे पास एक शानदार टीम है, जो हमारे लिए खेल रही है और मुझे विश्वास है कि वे ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी जान लगा देगी.”

पहले मैच में USA ने मारी बाजी

20 टीमों की भागीदारी वाले इस मेगा इवेंट के 9वें संस्करण की शुरुआत हो गई है. इस मेगा इवेंट के हले मैच में 2 जून को यूएसए ने कनाडा को 7 विकेट से हरा दिया. वर्ल्ड कप का पहला मैच ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम, डलास, में खेला गया. टी20 विश्व कप 2024 के मैच डिज्नी+ हॉटस्टार पर मुफ्त में स्ट्रीम किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, USA vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका की शानदार शुरुआत, कनाडा को दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago