खेल

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Record And Stats: रोहित शर्मा इतने रन बनाते ही रचेंगे इतिहास! तोड़ेंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Record And Stats: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में शानदार फॉर्म में हैं. भारतीय टीम जब-जब मैच में फंसी हुई दिखी है, तब-तब रोहित ने टीम को उबारा है. सबसे खास बात ये है कि रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी के दौरान किसी भी तरह के रिकॉर्ड की परवाह किए बिना तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. आइए जानते हैं वेस्टइंडीजऔर यूएसए की संयुक्त मेजबानी में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का अब तक का सफर कैसा रहा है.

रोहित शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब तक खेले गए 7 मैचों में 248 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 155.97 का रहा है. अब वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में 72 रन और बनाते हैं तो वह किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बन जाएंगे. किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इस समय टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली के नाम है. कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सर्वाधिक 319 रन बनाए थे. वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी विराट कोहली ने सर्वाधिक 296 रन बनाए थे. ऐसे में अगर आज रोहित शर्मा का बल्ला चलता है तो एक बड़ा रिकॉर्ड बन सकता है. विराट कोहली का बल्ला मौजूदा वर्ल्ड कप में खामोश रहा है. वह अभी तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं. ऐसे में आज होने वाले फाइनल मुकाबले में फैंस को उनसे अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा का सफर

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप के मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 52 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बाद हिटमैन ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 रन बनाए थे. वहीं अमेरिका के खिलाफ उन्होंने 3 रन बनाए थे. ये तीनों मैच यूयॉर्क के नासाऊ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इसके बाद वर्ल्ड कप सुपर-8 में अफागनिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने 8 रनों की पारी खेली थी. जबकि, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 23 रन बनाए थे. सुपर-8 के आखिरी मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 92 रनों की तूफानी पारी खेली थी और सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ रोहित के बल्ले से 57 रन निकले थे. ऐसे में आज होने वाले मैच में उनसे फिर से एक बड़ी पारी की फैंस को उम्मदी होगी.

ये भी पढ़ें- भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल होगा रोमांचक! सर्वे में ICC का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन बनने की ओर अग्रसर

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘पहले अपनी टिकट पक्की कर लो, फिर चुनौती देना’, सीएम योगी की अयोध्या वाली चुनौती पर अखिलेश का पलटवार

UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…

11 seconds ago

PNB Home Loan: दिवाली पर खरीदना है अपना घर? 30 लाख के लोन पर जानें कितनी बनेगी EMI

PNB Home Loan EMI: दिवाली पर घर खरीदने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से 30…

17 minutes ago

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

27 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

38 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

47 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

1 hour ago