Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल होगा रोमांचक! सर्वे में ICC का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन बनने की ओर अग्रसर

टीम इंडिया ने 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर जीत हासिल की थी. वहीं साल 2014 में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी.

अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में मौजूदा टी20 विश्व कप का समापन शनिवार को बारबाडोस में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबले के साथ होगा. टीम इंडिया ने इस टी20 विश्व में सभी मैचों में जीत हासिल की है. वहीं दक्षिण अफ्रीका भी एक भी मैच हारा नहीं है. ऐसे में दोनों के बीच मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं. टीम इंडिया ने 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर जीत हासिल की थी. वहीं साल 2014 में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब पर कब्जा नहीं जमा सकी.

टी20 विश्व कप दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ‘सबसे महत्वपूर्ण’ आयोजन बनने की ओर अग्रसर है. खिलाड़ियों के बीच किये गये एक सर्वे में वनडे विश्व कप के मुकाबले टी20 विश्व कप को आईसीसी का सबसे अहम आयोजन करार देने वाले खिलाड़ियों की संख्या में इजाफा हुआ.

खिलाड़ियों की पसंद

‘वर्ल्ड क्रिकेटर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूसीए)’ द्वारा किये गये एक सर्वे के अनुसार 85 प्रतिशत खिलाड़ियों ने 2019 में 50 ओवर के विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण माना, जबकि 15 प्रतिशत ने टी20 विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण माना था. इस साल हालांकि इन आंकड़ों में बड़ा बदलाव हुआ है और सिर्फ 50 प्रतिशत खिलाड़ियों ने ही वनडे विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण माना जबकि टी20 विश्व कप को पसंद करने वालों की संख्या 35 प्रतिशत तक पहुंच गयी.

सर्वे में बढ़ा दिखा टी20 विश्व कप के प्रति झुकाव

‘री-ब्रांडेड’ संस्था द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 26 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप के प्रति झुकाव काफी बढ़ गया. सर्वे में भाग लेने वाले 49 प्रतिशत ऐसे खिलाड़ियों ने टी20 विश्व कप को सबसे महत्वपूर्ण आयोजन माना. कुल मिलाकर टी20 प्रारूप की लोकप्रियता में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। साल 2019 में 82 प्रतिशत खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट को सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप के रूप में चुना था, अभी यह केवल 48 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया की जीत के लिए धर्म नगरी काशी में विजय यज्ञ, भगवान से की गई ये प्रार्थना

इन देशों के खिलाड़ियों ने सर्वे में नहीं लिया भाग

इस सर्वे में लगभग 30 प्रतिशत खिलाड़ियों ने टी20 को सबसे महत्वपूर्ण प्रारूप के रूप में चुना. भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस सर्वे में भाग नहीं लिया क्योंकि वे संघबद्ध नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज सहित अन्य प्रमुख क्रिकेट देशों के खिलाड़ियों से इस सर्वे में राय मांगी गयी थी. डब्ल्यूसीए के अनुसार इस साल के सर्वे में 13 देशों के लगभग 330 पेशेवर खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से अधिकांश वर्तमान टीम के सदस्य है. इस सर्वे में महिला खिलाड़ियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest