खेल

T20 World Cup 2024: सुपर-8 में इंग्लैंड की शानदार शुरुआत, सॉल्ट और बेयरस्टो की तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराया

T20 World Cup 2024, Super-8, ENG vs WI: टी20 विश्व कप 2024 के दूसरे सुपर-8 मैच में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. इंग्लिश टीम की इस जीत में ओपनर फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डैरेन सैमी स्टेडियम सेंट लूसिया में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. टूर्नामेंट की सह-मेजबान वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने 15 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया. फिल सॉल्ट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

सॉल्ट-बेयरस्टो ने इंग्लैंड को दिलाई जीत

इंग्लैंड की ओर से कप्तान जोस बटलर (25 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद मोईन अली 13 रन बनाकर जल्द पवेलियन लौट गए, लेकिन फिल सॉल्ट ने टीम की पारी संभालते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 47 गेंद पर 5 छक्के और 7 चौके जड़ते हुए नाबाद 87 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनका पूरा साथ जॉनी बेयरस्टो ने दिया. वो (नाबाद 48 रन) अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उनकी तेज पारी ने वेस्टइंडीज को मैच में बैकफुट पर धकेल दिया. फिल सॉल्ट और बेयरस्टो के बीच नाबाद 97 रनों की साझेदारी हुई, जो इस मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई.

वेस्टइंडीज ने दिया था 181 का टारगेट

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इंग्लिश टीम में मार्क वुड की वापसी हुई थी. ब्रैंडन किंग और जॉनसन चार्ल्स ने वेस्टइंडीज को एक ठोस शुरुआत दिलाई थी. किंग को बीच में ही मांसपेशियों में खिंचाव आया और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा लेकिन निकोलस पूरन ने चार्ल्स के साथ मिलकर पहले अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर रोवमन पॉवेल के साथ भी पूरन की साझेदारी पनपी. इन छोटी-छोटी साझेदारी के दम पर वेस्टइंडीज ने एक अच्छा टोटल सेट किया. वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 181 रन का टारगेट दिया.

वेस्टइंडीज की ओर से जॉनसन चार्ल्स 38, रोवमेन पॉवेल 36, निकोलस पूरन 36 और शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 28 रन बनाए. वहीं ब्रैंडन किंग 23 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, आदिल रशिद, मोइन अली और लियाम लिविंगस्टोन को 1-1 विकेट मिला.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड- फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीस टॉपले.

वेस्टइंडीज- ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी.

ये भी पढ़ें- अमेरिका को कमजोर…, USA के खिलाफ मैच से पहले साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम ने कही बड़ी बात

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

20 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

21 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

40 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago