खेल

T20 World Cup 2026: दक्षिण अफ्रीका ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी करेगी; सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबला

SA vs WI:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के सुपर-8 चरण में ग्रुप 1 का एक बेहद अहम मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

टॉस के बाद मार्करम ने कहा कि पिच काफी अच्छी दिख रही है और उनकी टीम ने यहां पहले भी कुछ मुकाबले खेले हैं, जिसका फायदा उठाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कगिसो रबाडा ने आईपीएल के दौरान इस मैदान पर काफी क्रिकेट खेला है और उनके अनुभव से टीम को मदद मिल रही है.

वेस्टइंडीज के कप्तान ने क्या कहा?

वहीं वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope) ने कहा कि उनकी टीम को इस मैच में अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा. उन्होंने माना कि अगर टॉस जीतते तो वे भी पहले गेंदबाजी करते, लेकिन अब पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. होप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका शानदार क्रिकेट खेल रही है, ऐसे में उनकी टीम को इस अहम मुकाबले में लय और आत्मविश्वास बनाए रखना होगा.

उन्होंने टीम संयोजन पर भी बात करते हुए बताया कि एक बदलाव किया गया है. रोस्टन चेज (Roston Chase) को अकील होसेन (Akeal Hosein) की जगह शामिल किया गया है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि होसेन को खराब प्रदर्शन की वजह से बाहर नहीं किया गया, बल्कि यह एक रणनीतिक फैसला है.

सेमीफाइनल के लिए अहम मुकाबला

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिहाज से यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले सुपर-8 मैच में भारत को 76 रन से हराया था, जबकि वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे पर 107 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी. ऐसे में इस मैच में जीत किसी भी टीम के लिए अंतिम चार की राह आसान कर सकती है.


ये भी पढ़ें: मैच से पहले हार जाएगा भारत? रन रेट से बाहर हुआ खेल, अब अफ्रीका की हार पर टिका इंडिया का सेमीफाइनल सपना! जानिए पूरा गणित


दक्षिण अफ्रीका प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

वेस्टइंडीज प्लेइंग इलेवन

ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

8 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago