खेल

T20 world cup: हार के बाद भारतीय टीम का बैग पैक, न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना नही होंगे यह 2 सीनियर खिलाड़ी

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में हार के बाद अब अपना बैग पैक करने की तैयारी कर रही है. टीम के 12 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से सीधे न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे. वहीं बाकी खिलाड़ी वापस वतन लौट आएंगे.

आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार के बाद भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. हर तरफ टीम की हार की चर्चा हो रही है. किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि शानदार शुरुआत के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल मुकाबला हार जाएगी. टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद खिलाडि़यों ने अपने-अपने बैग पैक कर लिए हैं. कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत कुल 7 भारतीय खिलाड़ी भारत वापस लौटेंगे. वहीं आगामी न्यजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के 12 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड के लिए सीधे रवाना होंगे.

सू्त्रों के अनुसार  वर्ल्ड कप की 15 सदस्यी टीम से कप्तान रोहित शर्मा और किंग कोहली समेत एक अन्य खिलाड़ी 11 नवंबर को  भारत वापस लौटेंगे. जबकि न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाले 12 खिलाड़ी कल यानि 12 नवंबर को न्यूजीलैंड के लिए एडिलेड-ओवल होटल से टीम मैनेजमेंट के साथ रवाना होंगे.

रोहित-विराट को दिया गया आराम

टी20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली को आराम दिया गया है. रोहित की गैरमौजूदगी में टीम की कमान ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों मे होगी. टीम में ज्यादातर वो सारे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो विश्व कप में टीम के साथ थे. इस दौरे पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड टीम के साथ तीन टी-20 और तीन वनडे मुकाबले खेलेगी. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही पाकिस्तान के हाथों पहला सेमीफाइनल मुकाबला गंवाकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और अपने वतन वापस लौट चुकी है.

ये भी पढ़े:-

T20 World Cup : सेमीफाइनल में हार से BCCI नाराज, कई सीनियर खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

भारत -न्यूजीलैंड मैच शेड्यूल

टी20 मुकाबले

•    18 नवंबर, शुक्रवार: पहला टी-20, वेलिंगटन
•    20 नवंबर, रविवार: दूसरा टी-20, माउंट माउंगनुई
•    22 नवंबर, मंगलवार: तीसरा टी-20, ऑकलैंड

एकदिवसीय मुकाबले

•   25 नवंबर, शुक्रवार: पहला वनडे, ऑकलैंड
•   27 नवंबर, रविवार: दूसरा वनडे, हैमिल्टन
•   30 नवंबर, बुधवार: तीसरा वनडे, क्राइस्टचर्च

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

17 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago