नवीनतम

CM Yogi In Varanasi : CM योगी ने वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच क्रूज के टाइम टेबल का किया उद्घाटन

सीएम योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी पहुंचे. इस दौरान वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम के स्वागत के लिए सुबह से ही कई कार्यकर्ता मौजूद थे. पुलिस लाइन से सीएम रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए. सीएम  ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. साथ ही वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच क्रूज के टाइम टेबल का किया उद्घाटन.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के सफर को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 55 पेंटिंग्स के माध्यम से दिखाया गया. यह पेंटिंग्स दुबई में रहने वाले पेंटर अकबर खान ने तैयार की है. प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर आधारित इन 55 पेंटिंग्स की प्रदर्शनी सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आज सुबह लगाई जाएगी. प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की. प्रदर्शनी आज से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगी.

इस दौरान महापौर, दयाशंकर मिश्र दयाल, मंत्री अनिल राजभर, दयाशंकर सिंह, सूर्य प्रताप सही, रविन्द्र जायसवाल मौजूद रहे. वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच क्रूज के टाइम टेबल का भी उद्घाटन किया गया.

क्रूज कई राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों से भी  होकर गुज़रेगा. इनमें सुंदरबन डेल्टा और काजिरंगा नेशनल पार्क भी शामिल हैं. यह यात्रा एक ही रिवर शिप द्वारा की जाने वाली दुनिया की सबसे लंबी यात्रा में से एक होगी. यह परियोजना भारत और  बांग्लादेश को दुनिया के रिवर क्रूज़ नक्शे पर ला दिया है. बता दें  क्रूज 10 जनवरी को वाराणसी से रवाना होगा और कोलकाता व बांग्‍लादेश के ढाका होते हुए 1 मार्च को असम के डिब्रूगढ़ जिले के बोगीबील तक पहुंचेगा.

भारतीय उपमहाद्वीप में पर्यटन का यह नया क्षितिज खुलकर सामने आया है. इससे भारत की अन्य नदियों में भी रिवर क्रूजिंग के बारे में जागरुकता बढ़ी है. गंगा विलास जलयान की लंबाई: 62.5 मीटर, चौड़ाई: 12.8 मीटर, ड्राफ्ट: 1.35 मीटर  है.   वाराणसी से डिब्रूगढ़ के बीच क्रूज के समय सारणी का विमोचन सीएम योगी ने कर दिया है.  इस अवसर पर जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और भारी उद्योग मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

29 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

33 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

52 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago