खेल

Shubman Gill Health Update: टीम इंडिया के लिए राहत की खबर! गिल हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, जानिए World Cup में कब खेलेंगे पहला मैच

Shubman Gill Health Update: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. गिल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं. हालांकि, वो वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से कौन सा मैच खेलेंगे, इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोई जानकारी नहीं दी है. वर्ल्ड कप 2023 में भारत के पहले मैच से दो दिन पहले गिल के डेंगू के पॉजिटिव होने की खबर आई थी. उसके बाद उन्हें चेन्नई में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

अस्पताल से हुई गिल की छुट्टी

वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले भारत के पहले मैच में भी शुभमन गिल नहीं खेल पाए थे. डेंगू होने के बाद गिल चेन्नई में ही अस्पताल में भर्ती हो गए थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई थी. डेंगू से पीड़ित होने के बाद शुभमन गिल का प्लेटलेट काउंट गिर गया था.

शुभमन गिल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं लेकिन टीम इंडिया के वर्ल्ड कप के किस मैच से वो मैदान पर उतरेंगे, यह अभी कंफर्म नहीं हुआ है. सूत्रों के मुताबिक मेडिकल टीम उनकी हेल्थ प्रोग्रेस देखेगी, उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा. अभी यह कह पाना मुश्किल है कि वह किस मैच के लिए फिट हैं.

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उतरेंगे शुभमन गिल? कप्तान रोहित शर्मा ने किया खुलासा

6 अक्टूबर को डेंगू पॉजिटिव हुए थे गिल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले 6 अक्टूबर को शुभमन गिल के बीमार होने की जानकारी आई थी. जिसके बाद वो आठ अक्टूबर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाए थे. गिल की जगह ईशान किशन को मौका दिया गया था. लेकिन वो बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे. अब कयास लगाए जा रहा है कि कल यानी 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में भी ईशान किशन को ही मौका दिया जा सकता है.

वनडे में ऐसा है गिल का आंकड़ा

वनडे में शुभमन गिल के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अब तक 35 मैच खेले हैं. जिसमें 66.1 की औसत से वह 1917 रन बनाए हैं. गिल ने वनडे में एक दोहरा शतक, 6 शतक और 9 फिप्टी लगाए हैं. वनडे में उनका बेस्ट स्कोर 208 रन है, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए लगाया था.

Vikash Jha

Recent Posts

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, झारखंड कैबिनेट की बैठक स्थगित

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…

6 minutes ago

छोटे कारोबारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी! रजिस्ट्रेशन से लेकर रिफंड तक आसान हो सकते हैं नियम

नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…

16 minutes ago

मेरठ में क्यों बंदर बन कलेक्ट्रेट पहुंचे लोग? जानें अनोखे प्रदर्शन का कारण

मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…

21 minutes ago

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

35 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

36 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

1 hour ago