खेल

IND vs AFG: तीसरे टी20 मैच के लिए बेंगलुरु पहुंची भारतीय टीम, BCCI ने शेयर किया वीडियो

IND vs AFG 3rd T20I Match: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार 17 जनवरी को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस समय भारतीय टीम शुरुआती दो मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई हुई है. ऐसे में अब टीम इंडिया नजर क्लीन स्वीप करने पर होगी. सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए भारतीय टीम बेंगलुरु पहुंच गई है.

तीसरे टी20 मैच के लिए बेंगलुरु पहुंची टीम इंडिया

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मैच के लिए सोमवार को देर शाम भारतीय टीम बेंगलुरु पहुंच गई है. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है. इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ियों की इंदौर से बेंगलुरु तक का सफर दिखाया गया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच पहली बार कोई वाइट बॉल सीरीज खेली जा रही है. इससे पहले दोनों टीम एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने हुई हैं.

बेंगलुरु में भारत के आंकड़े

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अभी तक 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 8 मैचों का नतीजा निकला है. जबकि एक मैच रद्द रहा है. पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम यहां पर 3 बार जीत दर्ज की है. वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीम 5 बार जीत दर्ज की है. टीम इंडिया की बात करें तो यहां पर अभी तक 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से भारत को 3 दफा जीत और 3 बार हार का सामना करना पड़ा है.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजतमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब.

– भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

8 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

26 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

48 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

51 minutes ago

‘Rise and Fall 2’ में होगी सिवेत तोमर की वापसी? सहवाग की लगेगी ‘अदालत’, घरवालों के वोट पर टिका फैसला

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…

59 minutes ago