Categories: खेल

Chris Gayle ने MS Dhoni को बताया भारत का सबसे सफल कप्तान

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल ने महेंद्र सिंह धोनी को भारत का सबसे सफल कप्तान बताया. उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी भारतीय टीम के कप्तान के रूप में अच्छा काम किया है. धोनी ने भारत के लिए 200 वनडे मैचों में कप्तानी की और उनमें से 110 मैचों में जीत हासिल की. उनकी कप्तानी में भारत को 74 मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 16 मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुए. धोनी ने भारत को तीन प्रमुख आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं – 2007 में आईसीसी टी20 विश्व कप, 2011 में क्रिकेट विश्व कप, और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी.

धोनी ने सभी फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा 332 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में भारत ने 178 मैच जीते और 120 में हार का सामना किया. आईपीएल में भी धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच बार चैंपियन बनाया है. क्रिस गेल ने आईएएनएस से कहा, “धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं. उन्होंने वास्तव में एक नया ट्रेंड सेट किया है. रोहित शर्मा ने भी अच्छा काम किया है और विराट कोहली ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई है.”

जब उनसे पूछा गया कि उनके करियर में सबसे मुश्किल गेंदबाज कौन था, तो गेल ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सबसे मुश्किल गेंदबाज पैदा हुआ है या नहीं, मुझे नहीं पता. हर गेंदबाज मुश्किल होता है क्योंकि हर कोई विकेट लेने की कोशिश करता है.” उन्होंने आगे कहा, “हर गेंदबाज आपको एक गेंद पर आउट कर सकता है, लेकिन टॉप क्लास तेज गेंदबाजों और स्पिनरों के खिलाफ खेलना मजेदार है. हर गेंदबाज मुश्किल होता है, लेकिन ‘यूनिवर्स बॉस’ (गेल) उससे भी ज्यादा मुश्किल है.”

गेल इस समय लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) में गुजरात जायंट्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट के बारे में भी बात की और पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, “मैं इस टूर्नामेंट में एक महीने से हूं और यह मेरा पहला मैच है. मैंने देर से टूर्नामेंट जॉइन किया, लेकिन पिछले साल यह काफी मजेदार था और इस साल बारिश ने कुछ मैचों में खलल डाला.”

उन्होंने कहा, “कुछ मैचों में कम स्कोर हुआ है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि आगे और मनोरंजन होगा. यह शानदार है कि मुझे एक बार फिर से इसका हिस्सा बनने का मौका मिला और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना भी एक खास अनुभव है. लीजेंड्स लीग वाकई शानदार हो रहा है.”

एलएलसी के तीसरे चरण की शुरुआत रविवार को जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में हो रही है और इसके बाद यह टूर्नामेंट श्रीनगर में अपने फाइनल के लिए जाएगा. इस पर गेल ने कहा कि वह कश्मीर जाने को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि वह इससे पहले कभी वहां नहीं गए. उन्होंने कहा, “मैं कभी श्रीनगर नहीं गया हूं. यह मेरी पहली यात्रा होगी, इसलिए भारत की एक और जगह पर जाने का मौका मिलेगा. मुझे श्रीनगर जाने का इंतजार है, क्योंकि मैंने भारत के उस हिस्से को कभी नहीं देखा. मैं बहुत उत्साहित हूं.”

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: ग्वालियर में 14 साल बाद International Cricket की वापसी

गेल के पास आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है, “उन्होंने इस लीग में फ्रेंचाइजी के मेंटर या कोच के पद पर काम करने की इच्छा भी जताई है. उन्होंने कहा, आईपीएल में होने बढ़िया होगा. मेरे पास खिलाड़ियों को देने के लिए काफी अनुभव है. मैं बिना किसी शक के इससे जुड़ना चाहता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

57 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago