उत्तर प्रदेश

Leopard ने यूपी के लखीमपुर खीरी में मचाया कोहराम, बच्‍चे की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन; पुलिस पर हुआ पथराव

हर्ष गुप्ता, लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तेंदुए के हमलों से लोग सहमे हुए हैं. यहां शनिवार को तेंदुआ एक 11 साल के बच्‍चे को उसके पिता के सामने ही खींच ले गया था, और उसे अपना निवाला बना लिया था. बच्‍चे की मौत के बाद स्‍थानीय लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया.

स्‍थानीय लोग आज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाबेहड़ में विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. संवाददाता के अनुसार, शनिवार की घटना के बाद एक तेंदुए ने रविवार को भी इंसानों पर हमला कर दिया. इस घटना को लोगों ने पुलिस एवं वनविभाग की लापरवाही बताया. लोगों का का कहना है कि पुलिस एवं वनविभाग की ओर से जंगली जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा. इस कारण आमजन पर जानलेवा हमले हो रहे हैं.

फोटो— लोगों को समझाते बुझाते-पुलिसकर्मी

स्‍थानीय पुलिस की टीम जब लखीमपुर के एक रास्‍ते से जाम खुलवाने पहुंची तो वहां लोगों से कहा-सुनी हो गई. देखते ही देखते वहां पथराव होने लगा. उस दौरान कोतवाल की गाड़ी का शीशा टूट गया. हालात काबू करने के लिए बाद में और पुलिस बुलवाई गई. अब मौके पर एसडीएम सदर सहित जनपद के कई थानों की पुलिस-फोर्स मौजूद है.

सड़क जाम होने पर ऐसे अव्यवस्था फैल गई थी.

तेंदुए ने छोटू को पिता के सामने नोंच खाया था

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की रात एक तेंदुए ने गंगाबेहड़ गांव निवासी मुन्नर अली के 11 साल के बेटे पर हमला कर दिया था. उसे देखकर मुन्नर अली ने शोर मचाया. लेकिन, जब तक लोग इकट्ठा होते, बेटे (11 वर्षीय छोटू) को तेंदुआ खींचकर एक पेड़ पर ले जा चुका था. उसे बचाने के लिए अली नीचे से शोर मचाते रहे, लेकिन तेंदुआ उनके बेटे को वहीं मारकर खा गया. इस घटना के बाद गांववाले आक्रोशित हो गए.

ग्रामीणों का आरोप- कुछ नहीं कर रहा विभाग

ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवरों के हमलों से बचाव के लिए पुलिस-प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे. तेंदुए पकड़ने के लिए वन विभाग की तरफ से न तो कोई पिंजरा लगाया गया है, न ही अन्‍य व्यवस्था की गई है.

यह भी पढिए- पिता के हाथ से पुत्र को खींच ले गया तेंदुआ, पेड़ पर बैठकर बनाया निवाला

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

19 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

29 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

34 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago