खेल

Kuldeep Yadav: श्रीलंका के खिलाफ विकेट मशीन बने ‘चाइनामैन’, ड्रॉप करने पर उठे सवाल

Kuldeep Yadav IND vs SL: कुलदीप यादव. ये वो नाम है जिसे टीम इंडिया में मौके तो बहुत कम मिले है लेकिन जब भी चांस मिला इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले वनडे से बाहर कुलदीप यादव को दूसरे मैच में अपने ही खास दोस्त यजुवेंद्र चहल की जगह मौका मिला. इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए ही कुलदीप ने आते ही विकेटों की झड़ी लगा दी और साथ ही विकेटों का दोहरा शतक भी पूरा कर लिया.

कुलदीप यादव का मैजिक शो

कुलदीप यादव ने गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपने तीन विकेट लेकर श्रीलंका के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया. कुलदीप ने तीन विकेट चटकाकर मौके का पूरा फायदा उठाया. चाइनामैन नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने 10 ओवर में 51 रन देकर 3 विकेट चटकाए और मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup: हॉकी वर्ल्ड कप का रंगारंग आगाज, भारतीय टीम तैयार, 13 जनवरी से होगा ‘शंखनाद’

कुलदीप ने मारा मौके पर चौका

गुवाहाटी में पहले वनडे मैच के दौरान पहली पसंद के स्पिनर चहल के चोटिल होने के बाद कुलदीप को भारत की प्लेइंग 11 में मौका मिला. हालांकि अब उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा, चयनकर्ताओं पर भी अब प्रेशर होगा क्योंकि घरेलू वनडे एकदिवसीय विश्व कप वर्ष में उनकी ये शानदार फॉर्म टीम के लिए वरदान बन सकती है. बता दें, कुलदीप ने अपने 107वें अंतराष्ट्रीय मैच के दौरान 200 अंतराष्ट्रीय विकेट भी पूरे किए.

भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर में 215 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के सामने सीरीज पर कब्जा जमाने का बड़ा मौका है जिसके लिए उन्हें एक छोटे टोटल को पार करना होगा. मौजूदा समय में टीम इंडिया के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. ऐसे में ये लक्ष्य टीम इंडिया के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा.

कोलकाता के ईडन गार्डेन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज भारतीय अटैक के आगे सरेंडर करते दिखे. केवल डेब्यू मैच खेल रहे नुआनिदु फर्नांडो (50) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इस बल्लेबाज के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चला. भारतीय टीम की ओर से स्पिनर कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट झटके. जबकि तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने 2 विकेट मिले.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

एक हफ्ते में 65% तक गिरे टमाटर के दाम, 5.55 रुपये किलो पहुंचा थोक भाव; किसान परेशान

Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…

24 minutes ago

3 आईफोन, बुर्का और फेसटाइम… 11 दिन तक पुलिस को कैसे चकमा देती रही श्रद्धा दुबे?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…

33 minutes ago

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

1 hour ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

2 hours ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

2 hours ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

2 hours ago