खेल

T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया का ये खिलाड़ी होगा बेस्ट गेंदबाज, वर्नोन फिलैंडर ने बताया नाम

Vernon Philander on Jasprit Bumrah: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में संयुक्त रूप से किया जाएगा. एक जून से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में इस बार कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के शुरू होने में अभी काफी समय है, लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी वर्नोन फिलेंडर ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि इस सीजन में किस गेंदबाज का प्रदर्शन आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे बेस्ट होगा. उन्होंने इसके लिए टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम लिया है.

वर्नोन फिलेंडर ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ

वर्नोन फिलेंडर ने कहा है कि वर्ल्ड क्रिकेट में इस समय जसप्रीत बुमराह सबसे कंप्लीट गेंदबाज हैं और उनके पास बेहतरीन कौशल है. उन्होंने सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करने की सला सीख ली है. जिसके चलते वह टेस्ट फॉर्मेट में सफल हो रहे हैं. पीटीआई के हवाले से फिलेंडर ने कहा कि शुरुआत में वह हर वक्त विकेट लेने वाली गेंद फेंकना चाहते थे और काफी महंगे साबित होते थे, लेकिन अब उनके प्रदर्शन में निरंतरता दिखती है.

टी20 वर्ल्ड कप में बेस्ट गेंदबाज होंगे जसप्रीत बुमराह

साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज का मामला है कि एक जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह के पास बेस्ट सीमर बनने के सभी गुण हैं. उन्होंने कहा कि यह तेज गेंदबाज नई गेंद को स्विंग करा सकता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसके पास सबसे सटीक हथियार घातक यॉर्कर है, जिसके दम पर वह पावरप्ले और डेथ ओवर्स में बल्लेबाज को चैलेंज करते हैं. जसप्रीत बुमराह नई गेंद को स्विंग कराते हैं और बल्लेबाजों को चुनौती देते हैं. उन्होंने आगे कहा कि आप टी20 फॉर्मेट में जिस तरह के गेंदबाज चाहते हैं, वह सभी बुमराह में है और मुझे लगता है कि वह इस टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज बनेंगे.

WC की तैयारी के लिए IPL सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी के लिए आईपीएल बेहतरीन प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन इसमें काफी मैच खेलने होंगे. खिलाड़ियों के थकान के मामले पर फिलेंडर ने कहा कि इसके लिए सही प्रबंधन करना जरूरी होगा. आपको यह तय करना होगा कि तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट सही तरीके से हो.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

4 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

7 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

21 minutes ago

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

38 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

55 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

58 minutes ago