देश

“झूठ फैलाना बंद करें राहुल गांधी”, जनता से मांगें माफी”, BJP सांसद ने पीएम मोदी की ‘जाति’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता को दिखाया आईना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओबीसी जाति को लेकर कांगेस सांसद राहुल गांधी की तरफ से दिए गए बयान पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. बीजेपी के पलटवार के बाद अब गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरहरि अमीन ने राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “जब मैं कांग्रेस सरकार में डिप्टी सीएम था, तभी सरकार ने इस बात को नोटिफाई किया था, कि मोध-घांची ओबीसी में आते हैं. पीएम मोदी का भी इसी मोध-घांची से संबंध है.”

लोगों से माफी मांगें राहुल गांधी

बीजेपी सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए ये जानकारी दी है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “राहुल गांधी ऐसे बयान देकर ओबीसी समाज का अपमान कर रहे हैं.” सासंद नरहरि अमीन ने आगे लिखा है कि “जब कांग्रेस सरकार ने 25 जुलाई 1994 को ये बताया था कि मोध-घांची ओबीसी में आते हैं, तब नरेंद्र मोदी न तो सासंद थे और ना ही विधायक. सीएम तो दूर की बात है. बीजेपी सांसद नरहरि अमीन ने राहुल गांधी से मांग की है कि वे अपने इस बयान पर तुरंत गुजरात के लोगों से माफी मांगें और झूठ फैलाना बंद करें. ” उन्होंने का, “जिस व्यक्ति को अपना गोत्र तक नहीं पता, वो आज एक गरीब परिवार और तेली समाज में जन्मे प्रधानमंत्री को OBC सर्टिफिकेट दे रहा है!”

यह भी पढ़ें- यूपीए शासन काल में हुए 15 घोटालों का जिक्र…मोदी सरकार ने पेश किया श्वेत पत्र, लोकसभा में होगी चर्चा

राहुल गांधी ने पीएम मोदी की जाति को लेकर दिया था बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्य पिछड़ा जाति (ओबीसी) समुदाय से नहीं हैं क्योंकि उनका जन्म सामान्य वर्ग में हुआ था. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के ओडिशा चरण के दौरान एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, वायनाड सांसद ने कहा, “जब भी भाजपा कार्यकर्ता आपके पास आएं, तो उन्हें एक बात बताएं कि हमारे प्रधानमंत्री ने पूरे देश से झूठ बोला कि वह पिछड़े वर्ग से हैं. उनका जन्म पिछड़े वर्ग में नहीं हुआ, वह सामान्य जाति से हैं. यह बात आप हर भाजपा कार्यकर्ता को बताएं.”

बीजेपी ने राहुल गांधी पर किया पलटवार

वहीं राहुल गांधी के पीएम मोदी की जाति वाले बयान पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है. बीजेपी का कहना है कि ये पूरी तरह से बेबुनियाद और सरासर झूठ है. पीएम मोदी की जाति को उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पूरे 2 साल पहले 27 अक्टूबर 1999 को ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

22 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

30 minutes ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

32 minutes ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

51 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

55 minutes ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

1 hour ago