Virat Kohli World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन में एक अहम मैच खेला जा रहा है. इस मैच टीम इंडिया के ‘किंग’ विराट कोहली ने क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ दिया है. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी भी कर ली है. खास बात यह है कि आज विराट कोहली का बर्थडे भी है और इस अहम दिन पर शतक लगाकर वो कुछ चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने बर्थडे के दिन शतक जड़ा है.
बता दें कि विराट कोहली ने आज शुरुआत से ही बेहतरीन पारी खेली थी और कोलकाता की मुश्किल पिच पर धीमी शुरुआत की. उन्होंने जरूरी होने पर बॉल समझकर ही बड़े शॉट्स खेले. नतीजा ये कि विराट कोहली ने 121 गेंदों पर 101 रनों की शानदारी पारी खेली है. हालांकि इसमें रन कम और गेंदें कुछ ज्यादा हैं लेकिन खास बात यह है कि बल्लेबाजी करने के लिए कोलकाता की पिच काफी चुनौतीपूर्ण रही थी.
यह भी पढ़ें- IND vs SA: हिटमैन ने खेली तूफानी पारी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली बार हुआ ऐसा
गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने 49 वनडे शतक बनाने के लिए कुल 452 पारियां खेली थी लेकिन विराट को यह उपलब्धि हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगा. विराट कोहली ने सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए महज 277 पारी ही ली हैं. बता दें कि इससे पहले कोहली ने इसी वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ भी शतक लगाया था. अब तक वर्ल्ड कप 2023 में विराट 2 शतक लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें-World Cup 2023: कोलकाता पुलिस ने BCCI को भेजा नोटिस, टिकटों की कालाबाजारी का है मामला
विराट कोहली ने अपने बर्थडे के दिन शतक लगाकर टीम इंडिया के कुछ खास खिलाड़ियों की लिस्ट में खुद को शामिल कर लिया है. अपने जन्मदिन के दिन शतक मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली थे और आज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इसके अलावा वनडे में सबसे ज्यादा बार 50 प्ल्स स्कोर करने की लिस्ट में भी विराट टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है. वह वनडे में 119 बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं, इसमें 48 शतक और 71 अर्धशतक शामिल हैं. अब आज विराट कोहली ने उनसे भी आगे निकल गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…
UPTET 2026: UPTET 2026 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. कोर्ट ने मूल्यांकन…
Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…
Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…