Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

World Cup 2023: कोलकाता पुलिस ने BCCI को भेजा नोटिस, टिकटों की कालाबाजारी का है मामला

World Cup 2023: कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के टिकटों की कालाबाजारी पर कोलकाता पुलिस एक्टिव हो गई है.

World Cup 2023:  भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज कोलकाता के ईडन गार्डन्स के ग्राउंड पर खेला जा रहा है. दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के टॉप पर हैं.  ऐसे में यह मैच वर्ल्ड कप का सबसे रोमांचक माना जा रहा है. इस मैच को देखने के लिए कोलकाता मे भारी भीड़ उमड़ी है. वहीं मैच के टिकटों को लेकर भी बवाल मचा हुआ है. इस बीच ही कोलकाता पुलिस ने बीसीसीआई को वर्ल्ड कप के टिकटों की कालाबाजारी को लेकर नोटिस भेज दिया है.

कोलकाता के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि टिकटों की कालाबाजारी को लेकर बीसीसीआई प्रेसिडेंट रोजर बिन्नी को नोटिस भेजा गया है. कोलकाता के पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शनिवार देर शाम जारी किए गए नोटिस में बीसीसीआई अध्यक्ष से मैदान पुलिस थाने के अधिकारी को दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है जो टिकटों की कालाबाजारी के संबंध में शिकायतों की जांच कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-World Cup 2023, IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा फिफ्टी, स्कोर- 170-2

जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई अध्यक्ष को एक नोटिस भेजा गया है जिसमें उनसे व्यक्तिगत या अपने संगठन के किसी सक्षम व्यक्ति के माध्यम से टिकटों की बिक्री के संबंध में प्रासंगिक दस्तावेज मांगे गए हैं. इन दस्तावेजों को मंगलवार को काम के घंटों के दौरान मैदान पुलिस थाने के जांच अधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है. कोलकाता पुलिस ने टिकटों की कालाबाजारी को लेकर अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 108 टिकट जब्त हुए. पुलिस ने इस मामले में 7 अहम केस दर्ज किए हैं.

यह भी पढ़ें-NZ vs PAK: पाकिस्तान की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बनी दूसरी टीम

बता दें कि कई क्रिकेट फैंस ने भी टिकटों की कालाबाजारी का आरोप लगाया है. इसमें उन्होंने कैब और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ एक ऑनलाइन पोर्टल के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया था. बीसीसीआई और कैब के कुछ अधिकारियों ने ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले पोर्टल के साथ मिलकर जानबूझकर आम जनता के लिए काफी संख्या में टिकट रिजर्व कर दिये और इससे ये कालाबाजारी करने वालों को उपलब्ध हो गए. अब इसी मामले में कोलकाता ने बीसीसीआई अध्यक्ष से जानकारी मांगी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital