खेल

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक रन, टीम इंडिया के लिए शतक जड़ने वाले एकमात्र बल्लेबाज

India vs Afghanistan T20 Records: भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत हो रही है. अफगानिस्तान की टीम पहली बार भारत के खिलाफ कोई द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में भारतीय टीम पूरी ताकत के साथ उतरेगी. करीब 14 महीनों बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की टी20 टीम में वापसी हुई है. हालांकि, इस सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को मौका नहीं मिली है.

कोहली के नाम अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत ने आईसीसी इवेंट या फिर एशिया कप में ही आमने-सामने हुई है. दोनों टीमों के बीच अब तक हुए मुकाबले में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने ही बनाए हैं. इतना ही नहीं अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई में भारत के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी रन मशीन विराट कोहली के नाम पर है.

कोहली ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ अभी तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम को चार मैच में जीत मिली है. वहीं एक मैच नहीं खेला जा सका था. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मैच एशियन गेम्स 2023 के दौरान खेला गया था, लेकिन बारिश के कारण उस मैच में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. मैच को रद्द कर दिया गया था. भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक हुए मैचों में विराट कोहली के नाम सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम 172 रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें- Ranji Trophy: मुंबई ने जीत के साथ किया आगाज, बिहार को इनिंग और 51 रन से हराया

कोहली के नाम सर्वाधिक निजी स्कोर

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़ा निजी स्कोर भी विराट कोहली के नाम पर ही दर्ज है. उन्होंने यह कारनामा 8 सितंबर, 2022 को दुबई में एशिया कप के दौरान किया था. कोहली ने उस मैच में 61 गेंदों में विस्फोटक 122 रनों की पारी खेली थी. विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल में यह सबसे बड़ा स्कोर साबित हु्आ था. विराट कोहली भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

14 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

41 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

46 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago