Categories: नवीनतम

Ram Mandir उद्घाटन के पहले अयोध्या को मिली सौगात, तैयार होने वाला है इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य अपने अंतिम चरण हैं, जिसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गणमान्य अतिथि शामिल होंगे. अय़ोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ ही यहां श्रद्धालुओं का रेला आने की संभावनाए हैं.  ऐसे में न केवल राम मंदिर बल्कि पूरे अय़ोध्या में विकास कार्यों को पुख्ता किया जा रहा है. इसका एक मुख्य आधार अयोध्या का एयरपोर्ट भी है, जिसे अब इंटरनेशनल स्तर पर लाने की प्लानिंग है. शनिवार को अय़ोध्या पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट में जारी निर्माण कार्यों को निरीक्षण किया और ऐलान किया कि 15 दिसंबर से अयोध्या का एयरपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय स्तर का होगा.

दरअसल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने एयरपोर्ट के निर्माण से जुड़े प्रेजेंटेशन को भी देखा और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि अयोध्या में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा, जो कि शहर के लिए एक बड़ी खुशखबरी है.

यह भी पढ़ें- Raja Bhaiya: भानवी सिंह की बढ़ी टेंशन, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जानिए पति-पत्नी के विवाद का पूरा मामला

कैसा होगा अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि अयोध्या के रनवे में यहां की सांस्कृतिक क्षमता को पेश करने की कोशिश की गई है. पहले चरण में 65 हजार वर्ग फुट का एयरपोर्ट बनने जा रहा है. इसकी क्षमता प्रतिघंटे 2 से 3 फ्लाइट की होगी. यहां 2200 मीटर के रनवे का क्रियान्वयन होने जा रहा है, जिस पर छोटे विमानों के साथ ही बोइंग 737, एयरबस 319 और एयरबस 320 जैसे बड़े विमान भी लैंड कर सकेंगे. शुरुआत में यहां 8 एप्रन बनाए गये है, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाई जाएगी.

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप प्रभु श्रीराम की पावन अयोध्या नये भारत की नई अयोध्या बन रही है. अयोध्या की देश और दुनिया के साथ कैसी कनेक्टिविटी होनी चाहिए, इसी के निरीक्षण के लिए यहां केंद्रीय मंत्रियों के साथ आना हुआ है. उन्होंने बताया कि अयोध्या में पहले मात्र 178 एकड़ में बहुत छोटी सी एयरस्ट्रिप थी. इसे एक बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है और इसके एक फेज का काम 15 दिसंबर तक पूरा होने वाला है.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Election Result: “बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के लगातार आ रहे फोन”, राजस्थान में निर्दलीय और बागियों की बल्ले-बल्ले

राज्य सरकार ने दिया है लैंड

इस मामले को लेकर सीएम योगी ने बताया है कि 821 एकड़ लैंड राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी इंडिया द्वारा नए एयरपोर्ट का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. उन्होंने बताया कि अयोध्या के विकास के लिए जो इन्फ्रास्ट्रक्चर आवश्यक है वो अयोध्यावासियों को प्राप्त होगा. अयोध्या को उसका गौरव पुन: प्रदान करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ प्रयास कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

5 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

5 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

7 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

8 hours ago