खेल

Virat Kohli: विराट के फैसले के बाद अटकलें शुरू… क्या ODI और T20 से लेने जा रहे हैं संन्यास?

Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 11 मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 765 रन बनाए लेकिन वह फाइनल मुकाबले में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने एक बड़ा फैसला लिया है. कोहली ने अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया है. फिलहाल टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे हैं. इस सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी.

व्हाइट बॉल क्रिकेट से विराट ने लिया ब्रेक

साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और आखिरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर आई है. बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टी20 और वनडे सीरीज में खेलने से मना कर दिया है. एक वेबसाइट के मुताबिक, विराट कोहली ने व्हाइट गेंद से ब्रेक लेने का फैसला किया है. हालांकि, इसकी जानकारी विराट ने बीसीसीआई को दे दी है.

ये भी पढ़ें- Team India: जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी भारतीय टीम, खेलेगी ODI और T20 सीरीज

विराट व्हाइट गेंद क्रिकेट में कब करेंगे वापसी

विराट कोहली अब कब व्हाइट गेंद से खेलते दिखेंगे या खेलेंगे, इसको लेकर अभी कोई भी जानकारी नहीं आई है. रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि विराट कोहली बीसीसीआई और चयन समिति से कहा है कि वो व्हाइट गेंद से क्रिकेट खेलने के लिए कब उपलब्ध होंगे, इसकी जानकारी भी वह खुद देंगे. ऐसे में क्रिकेट फैंस यह कयास लगाने लगे हैं कि क्या विराट कोहली व्हाइट गेंद से अब दूरी बनाने लगे हैं.

लंदन में छुट्टी मना रहे हैं विराट और रोहित

बता दें कि वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लंदन में छुट्टी मना रहे हैं. रोहित की अगुवाई में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 10 मैचों में जीत दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया था. अगर रोहित शर्मा भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट गेंद फॉर्मेट से बाहर जाते हैं तो केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कप्तानी के दावेदार माने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

1 या 2 नवंबर कब है अहोई अष्टमी? जानिए सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…

21 minutes ago

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

49 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

1 hour ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

3 hours ago