T20 World Cup: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Washington Sundar को लेकर क्रिकेट फैंस के लिए एक मिली-जुली खबर सामने आ रही है. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से जो ताजा अपडेट मिला है, उसके मुताबिक सुंदर ने नेट पर दोबारा बल्लेबाजी शुरू कर दी है. चोट के बाद मैदान पर उनकी यह वापसी राहत देने वाली तो है, लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है.
सुंदर पिछले कुछ समय से पसली की तकलीफ से जूझ रहे हैं. शुरुआत में इसे महज मांसपेशियों में खिंचाव माना जा रहा था, लेकिन बाद की जांच में एक हल्का फ्रैक्चर भी निकलकर सामने आया है. इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने मशहूर डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला से भी मशविरा लिया है.
हालांकि उन्होंने बल्ला तो थाम लिया है, लेकिन नेट प्रैक्टिस के दौरान उन्हें अभी भी पसली के हिस्से में थोड़ा दर्द महसूस हो रहा है. ऐसे में मेडिकल टीम कोई जल्दबाजी करने के मूड में नहीं है. फरवरी के पहले हफ्ते में उनका एक फुल चेकअप होना है, जिसके बाद ही तय होगा कि वह ‘रिटर्न टू प्ले’ प्रोटोकॉल के तहत मैच खेलने के लिए फिट हैं या नहीं.
भारतीय टीम के नजरिए से देखें तो चिंता की बात यह है कि 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में सुंदर का खेलना लगभग नामुमकिन लग रहा है. बोर्ड और टीम मैनेजमेंट फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ की रणनीति अपना रहे हैं. मैनेजमेंट का मानना है कि सुंदर जैसे मैच-विनर खिलाड़ी के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर है, बजाय इसके कि उन्हें आधी-अधूरी फिटनेस के साथ मैदान पर उतारा जाए.
ये भी पढ़ें- 10 साल पूरा होने के बाद ये कैसी शुरुआत? हार्दिक पंड्या ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की भूमिका काफी अहम है, खासकर उनकी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी. कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव एक ऐसा गेंदबाज चाहते हैं जो विपक्षी टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर लगाम लगा सके. फिलहाल भारतीय खेमे में सुंदर जैसा सटीक ऑफ-स्पिनर ऑलराउंडर कोई दूसरा नहीं है.
यही वजह है कि उनकी गैरमौजूदगी में रवि बिश्नोई को आजमाया जा रहा है. बिश्नोई अपनी गुगली से बाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशान करने की काबिलियत रखते हैं. सूत्र बताते हैं कि अगर सुंदर पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले तक फिट हो जाते हैं, तो उन्हें सीधा मौका मिल सकता है क्योंकि वह टीम की मुख्य योजनाओं का हिस्सा हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…
सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…
Brij Bhushan Sharan Singh: दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयानों…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…