Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

10 साल पूरा होने के बाद ये कैसी शुरुआत? हार्दिक पंड्या ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

हार्दिक पंड्या ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10 साल पूरे होने पर एक भावुक संदेश साझा किया है. 2016 में डेब्यू करने वाले इस स्टार ऑलराउंडर ने अपनी यात्रा को संघर्ष और सीख का मेल बताया. वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक ने कहा कि यह तो ‘सिर्फ शुरुआत’ है.

Hardik Pandya Emotional Post

हार्दिक पंड्या भारतीय क्रिकेट का वो नाम जिसे कोई प्यार करता है तो कोई उनकी आलोचना करता है, लेकिन कोई उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकता. आज इसी ‘कुंग-फू पंड्या’ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बेमिसाल 10 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने उनके फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है.

10 साल केवल एक ट्रेलर: Hardik

हार्दिक ने अपनी इस लंबी यात्रा को याद करते हुए लिखा कि यह 10 साल उनके लिए केवल एक ट्रेलर थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिल छू लेने वाली बातें लिखीं, “आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार और हर चीज के लिए शुक्रिया. शुक्रिया उस ईश्वर का, जिसने मुझे उन मुश्किलों और चुनौतियों से नवाजा, जिन्होंने मुझे आज इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन सभी लोगों का आभार जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक की बातों में एक अलग तरह का आत्मविश्वास झलकता है. उन्होंने आगे लिखा कि इन सालों ने उन्हें सिखाया है कि यह तो बस एक शुरुआत है. वे कहते हैं, “मैंने उन रास्तों पर अभी चलना शुरू ही किया है, जिन पर मैं असल में चलना चाहता हूं.”

संघर्ष से सफलता तक का सफर

साल 2016 की वो जनवरी याद कीजिए, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक दुबले-पतले लड़के ने टी-20 डेब्यू किया था. बड़ौदा की गलियों से निकलकर टीम इंडिया की जर्सी तक पहुंचने का सफर हार्दिक के लिए कभी आसान नहीं रहा. पीठ की इंजरी, सर्जरी और फिर फॉर्म को लेकर उठते सवालों के बीच हार्दिक ने बार-बार खुद को साबित किया है.

आज वे केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि टीम इंडिया की ‘रीढ़ की हड्डी’ बन चुके हैं. चाहे गेंद से विकेट चटकाना हो या मुश्किल वक्त में लंबे-लंबे छक्के जड़कर मैच का पासा पलटना, हार्दिक ने हर मोर्चे पर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है.

बड़े मैचों के बड़े खिलाड़ी

हार्दिक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में 2024 का टी-20 वर्ल्ड कप और 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी की जीत शामिल है. इन दोनों ही बड़े टूर्नामेंट्स में उन्होंने साबित किया कि वे ‘बिग मैच प्लेयर’ क्यों कहे जाते हैं. फाइनल के दबाव वाले ओवर हों या मिडिल ऑर्डर में आकर पारी को संभालना, हार्दिक का योगदान टीम इंडिया की जीत में सोने जैसा रहा है.

आलोचकों के लिए भी जवाब

हार्दिक ने साफ कर दिया है कि वे अभी रुकने वाले नहीं हैं. एक ऑलराउंडर के तौर पर उनका अगला लक्ष्य भारतीय टीम को और भी कई आईसीसी ट्रॉफियां दिलाना है. सोशल मीडिया पर उनके साथी खिलाड़ी और लाखों फैंस उन्हें इस शानदार दशक के लिए बधाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Under 19 World Cup: विहान का वार-गेंदबाजों की धार! अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से रौंदा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital