खेल

WTC Final: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से भिड़े सिराज, बॉल दागकर निकाला गुस्सा!, देखें Video

Mohammed Siraj-Steve Smith Fight: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के दूसरे दिन के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आग फिर से भड़क उठी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत भी अच्छी की जब स्मिथ ने सिराज को अपने 31वें टेस्ट शतक के लिए दो चौके लगाए. हालांकि, इन चौकों ने सिराज को थोड़ा गुस्सा दिला दिया और फिर जो हुआ उसने आग में घी डालने का काम किया. शतक मारने के बाद, स्पाइडर कैम के साथ कुछ समस्या के कारण अगली ही गेंद पर स्मिथ पीछे हट गए, जिससे सिराज नाराज हो गए. भारतीय तेज गेंदबाज ने स्मिथ के पीछे हटने के बाद भी गेंद फेंकी जबकि बल्लेबाज ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन सिराज इससे खुश नहीं दिखे. स्मिथ ने अपना 31वां टेस्ट शतक पूरा किया, जबकि ट्रैविस हेड ने अपने 150 रन पूरे किए.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज से भिड़े सिराज

जैसे ही सिराज अपनी चौथी गेंद डालने वाले थे, स्मिथ आखिरी मौके पर क्रीज से हट गए. सिराज को इस पर गुस्सा आ गया और उन्होंने स्टंप की ओर गेंद फेंक कर मारी. स्मिथ ने सिराज को गेंद नहीं खेलने का कारण बताने की कोशिश की, स्पाइडर-कैम की ओर इशारा करते हुए, भारत के तेज गेंदबाज ने इसे इग्नोर किया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: WTC Final: अश्विन को बाहर बिठाना, टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी… रोहित-द्रविड़ की चालाकी पड़ी भारत पर भारी, इन दिग्गजों ने जमकर लगाई क्लास

टेस्ट क्रिकेट में 31वीं बार लगाया सैकरा

पहले दिन के में ऑस्ट्रेलिया जब तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में था तो स्टीव स्मिथ ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया और तेजी से रन बनाए. हालांकि दूसरे दिन स्मिथ ज्यादा देर नहीं टिक पाए. मगर तब तक उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. इस दौरान स्मिथ के बल्ले से उनके टेस्ट करियर का 31वां शतक भी निकला. उन्होंने हेड के साथ टीम के लिए काफी रन जोड़े और अब इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मजबूत है. हालांकि दूसरे दिन टीम इंडिया ने शानदार कमबैक किया है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘इलाज कराने आए थे, जान बचाकर भागे!’ महोबा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो खूंखार सांड, सहम गए मरीज

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसे दो आवारा सांड, मरीजों में…

8 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, सैंड आर्टिस्ट मानस साहू ने रेत पर उकेरा प्यार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से उन्हें बधाई संदेश…

8 minutes ago

ब्रेकअप के बाद लिव-इन पार्टनर की संपत्ति में हिस्सा? जानिए क्या हैं महिलाओं के कानूनी अधिकार

महाराष्ट्र की यूसीसी समिति लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के अधिकारों पर जनता की…

19 minutes ago

गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- भारत के लिए आपका इरादा और समर्पण प्रेरणा देने वाला

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…

56 minutes ago