Jaishankar Anger over Canada: कनाडा पर भड़के विदेश मंत्री जय शंकर
Jaishankar Anger over Canada: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कनाडा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाती झांकी के बाद कनाडा सरकार को हड़का दिया है. खालिस्तान समर्थक तत्वों के प्रति कनाडा सरकार के रवैये को लेकर जयशंकर ने कहा कि यह ‘कनाडा और भारत के संबंधों के लिए अच्छा नहीं है. विशेष तौर पर यह कनाडा के लिए ठीक नहीं है. ”
विदेश मंत्री ने कहा,
“मुझे लगता है कि इसमें एक बड़ा मुद्दा शामिल है और स्पष्ट रूप से हमें वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठना होगा. मुझे लगता है कि ये एक बड़ा मुद्दा है कि क्या कनाडा अपनी जमीन अलगाववादियों, चरमपंथियों, हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दे रहा है. मुझे लगता है कि यह रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है और विशेषकर कनाडा के लिए तो बिल्कुल ठीक नहीं है.
यह भी पढ़ें: सात समंदर पार योगी आदित्यनाथ की धूम, भोजपुरी गीत गाकर यूपी के सीएम के कामों की चर्चा, जय श्रीराम के लग रहे नारे
खबरों के मुताबिक, 6 जून को ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ की 39वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले 4 जून को कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थकों ने परेड का आयोजन किया था. इसमें इंदिरा गांधी और उनके हत्यारों को दिखाया गया. परेड में एक संकेत भी था जिसमें कहा गया था कि हत्या “श्री दरबार साहिब पर हमले का बदला” थी. इससे पहले बुधवार को ओटावा में भारत के उच्चायोग ने ग्लोबल अफेयर्स कनाडा को औपचारिक नोट भेजकर इस घटना पर कनाडा सरकार के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. इस बीच मुद्दे को अतंरराष्ट्रीय पटल पर उठाने के लिए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जयशंकर से आग्रह किया है.
कनाडा में फंसे छात्रों को लेकर जयशंकर ने क्या कहा?
बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा में पढ़ाई करने वाले भारत के करीब 700 छात्रों पर स्वदेश वापसी के खतरे को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि ‘छात्रों को सजा देना गलत है. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सदन में बयान दिया है. उनके अधिकारी हमारे उच्चायोग के साथ संपर्क में हैं. उम्मीद है निष्पक्षता के साथ व्यवहार होगा. दरअसल, इन सभी छात्रों पर फर्जी ऑफर लेटर के माध्यम से एडमिशन लेने का आरोप लगा है.
-भारत एक्सप्रेस
Funny Viral Video: कार-बाइक छोड़ घोड़े पर सवार होकर कोर्ट में पेशी देने पहुंचा 'शकील…
Foot Corn Treatment at Home: पैरों के तलवों में सख्त गांठ और चलते समय तेज…
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को…
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में 28 वर्षीय सोनू सविता की हत्या कर शव को बक्से…
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री…
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित तौर पर अजीबोगरीब नाम, कम उम्र…