खेल

VIDEO FIFA: सेमीफाइनल में मेसी मैजिक, क्रोएशियाई खिलाड़ी को छकाने का मोमेंट देख फैंस बोले- GOAT के टक्कर में कोई नहीं

Argentina Vs Croatia FIFA World Cup Semi Final: अर्जेंटीना अब फीफा ट्रॉफी से बस एक कदम दूर है. लियोनेल मेसी (Lionel Messi) की टीम अर्जेंटीना 8 सालों के बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. इस जीत में लियोनेल मेसी और टीम के युवा स्टार जूलियन अल्वारेज (Julian Alvarez) का सबसे बड़ा रोल है. कतर में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच टक्कर हुई थी. जिसमें मेसी की टीम ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की. अब अर्जेंटीम का खिताबी मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल मैच की विनर से होगा. बता दें, दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस और मोरक्को की टक्कर होगी.

लियोनल मेसी- जूलियन की खतरनाक जोड़ी

लियोनल मेसी और युवा जूलियन अलवारेज के शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है. मुकाबले के बाद मेसी और अलवारेज की जोड़ी सोशल मीडिया पर छा गई. साथ ही तीसरे गोल के लिए मेसी ने अलवारेज को एक शानदार पास दिया जिसे इस युवा स्टार ने बिना कोई गलती किए गोल में तब्दील किया.

ये भी पढ़ें: Argentina Vs Croatia: मेसी और अल्वारेज की आंधी में उड़ा क्रोएशिया, सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने 3-0 से रौंदा

मेसी रहे जीत के हीरो

35 साल की उम्र में शायद ही कोई खिलाड़ी मेसी से बेहतर खेल सके. यह मेसी का दूसरा विश्व कप फाइनल होगा – अर्जेंटीना ने 2014 में जर्मनी के खिलाफ खिताबी जंग खेली थी. खास बात ये है कि मेसी के लिए ये मुकाबला बेहद खास होगा क्योंकि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है.

अर्जेंटीना ने 3-0 से जीत दर्ज की

लियोनेल मेसी के जादू ने अर्जेंटीना को 8 सालों के बाद फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया है. पहले हाफ में ही टीम ने पूरी तरह से मैच पर अपना काबू रखा. शुरुआत बेहद आक्रामक रही. अर्जेंटीना का फॉरवर्ड लगातार मूव बनाता नजर आया . 34वें मिनट में लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना को बढ़त दिला दी जब उन्होंने पेनल्टी को गोल में तब्दील कर दिया और इसके 5 मिनट बाद ही अल्वारेज ने दूसरा गोल दागकर क्रोएशिया को दबाव में ला दिया. दूसरे हाफ का आधा वक्त निकल चुका था और तभी अल्वारेज ने एक और गोल दागकर क्रोएशिया के खेमे में खलबली मचा दी. अल्वारेज ने यह गोल मेसी के असिस्ट पर किया. मेसी ने क्रोएशिया के खिलाड़ी को काफी देर तक छकाया और फिर बॉल अल्वारेज को पास कर दी, जिन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को गोलपोस्ट में भेजकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी.

क्रोएशिया से कहां हो गई चूक?

अर्जेंटीना की टीम इस सेमीफाइनल मैच में 4-4-2 के फॉर्मेशन के साथ उतरी थी ताकि मिडफील्ड में लुका मोड्रिच, इवान पेरिसिक, मैट कोवासिक जैसे खिलाड़ियों पर लगाम लगाई जा सके. हालांकि, पूरे मैच में बॉल पॉजीशन के मामले में जरूर क्रोएशिया की टीम थोड़ा आगे रही लेकिन गोल करने में अर्जेंटीना आगे रहा और उसने पहले हाफ में दो और दूसरे हाफ में एक गोल दागा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

9 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago