खेल

FIFA World Cup: दक्षिण कोरिया के हाथों पुर्तगाल की हार से Uruguay का कटा वापसी का टिकट, मैदान पर ही रो पड़े लुइस सुआरेज

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबले खत्म हो चुके हैं. अब तक टूर्नामेंट में कई बड़े उलटफेर हुए और ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी हुआ. फीफा का पहला राउंड खत्म तो हो गया लेकिन फैंस को एक बड़ा झटका भी लगा. शुक्रवार रात साउथ कोरिया ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल को 2-1 से हराकर राउंड आफ 16 में अपनी जगह पक्की की. शायद ही फुटबॉल फैंस ने ये सोचा होगा कि पुर्तगाल इस मैच में हार भी सकती है. क्योंकि इस टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी है. हालांकि इस हार का नुकसान जितना पुर्तगाल को नहीं हुआ उससे कई ज्यादा नुकसान उरुग्वे को हुआ.

मैदान पर ही रो पड़े लुइस सुआरेज

दरअसल, साउथ कोरिया की जीत का असर उरुग्वे पर पड़ा और दूसरे ग्रुप के मैच में घाना पर 2-0 की शानदार जीत के बाद भी उरुगवे राउंड ऑप 16 में जगह नहीं बना पाए. इस हार का दुश उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी लुइस सुआरेज को इस कदर हुआ की उनकी आंखे नम हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि इस घटना का वीडियो खुश फीफा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. एक तरफ लुइस सुआरेज का जहां इमोशनल मोमेंट दिखा तो वहीं उरुग्वे टीम के साथी एडिन्सन कैवानी ने ड्रेसिंग रूम में वापस जाते समय गुस्से में दिखे. दरअसल, मैच के दौरान उरुग्वे की टीम ने पेनल्टी की अपील की जिसे रेफरी ने अस्वीकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022: कतर में दिखा ब्राजील के स्टार फुटबॉलर Neymar का हमशक्ल, देखें वायरल वीडियो

मैच के बाद लुइस सॉरेज ने कहा कि, मैं भाग्यशाली था कि चार वर्ल्ड कप में खेल सका. उन्होंने आगे कहा कि मैं मैच से पहले अपने चार साल के बेटे के बारे में सोच रहा था जिसने मुझे कभी विश्व कप मैच जीतते हुए नहीं देखा था. उसने मुझे जीतते हुए देखा लेकिन दुख की छवि के साथ. एक पिता के लिए, एक खिलाड़ी के लिए, यह कठिन है.

दक्षिण कोरिया के हाथों पुर्तगाल की हार से उरुग्वे का कटा वापसी का टिकट

ह्वांग ही चान के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को यहां पुर्तगाल को 2-1 से हराकर ग्रुप एच से फीफा के अंतिम 16 में जगह बनाई. पुर्तगाल अपने पहले दोनों मैच जीतकर नॉकआउट चरण में जगह बना चुका था लेकिन कोरिया ने उसकी जीत की हैट्रिक पूरी नहीं होने दी. इससे उरूग्वे की उम्मीदें समाप्त हो गईं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

22 seconds ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

7 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

10 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago