Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) / Twitter
FIFA World Cup: कतर में चल रहे फीफा विश्व कप के सातवें राउंड के 16 मैच में मंगलवार को मोरक्को का मुकाबला 2010 फीफा विश्व कप विजेता स्पेन से था. ये मैच इतना रोमांचक और कांटे की टक्कर का था कि फुटबॉल फैंस के जहन में हमेशा ये मुकाबले ताजा रहेगा. मोरक्को (Morocco) की टीम ने फीफा 2022 का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है. पेनल्टी शूट आउट में मोरक्को ने स्पेन (Spain) को 3-0 से हराकर अपने इतिहास में पहली बार क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की. स्पेन को ये झटका देने में सबसे बड़ा रोल यासिन बोनू (Yassine Bounou) का रहा जिन्होंने स्पेन के खिलाड़ियों को शूट आउट में एक गोल भी नहीं करने दिया.
2 मिनट, 8 सेकंड में स्पेन हुआ वर्ल्ड कप से बाहर- ऐसा रहा शूटआउट
अब्देलहमिद सबिरी (मोरक्को)- गोल
पाब्लो सराबिया (स्पेन)- पेनल्टी मिस
हकीम जिएच (मोरक्को)- गोल
कार्लोस सोलर (स्पेन)- पेनल्टी मिस
बी. बेनाउन (मोरक्को)- पेनल्टी मिस
सर्जियो बुस्केट्स (स्पेन)- पेनल्टी मिस
अशरफ हकीमी (मोरक्को)- गोल
ये भी पढ़ें: FIFA: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर; मोरक्को से हारकर बाहर हुआ स्पेन, पुर्तगाल से बुरी तरह हारा स्विट्जरलैंड
पहली बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को
ग्रुप स्टेज के बाद अब बड़े उलटफेर का दौर राउंड ऑफ 16 में भी जारी है. मोरक्को ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्लार्टर फाइनल में जगह बना ली है और स्पेन को बाहर का रास्ता दिखा दिया. ये मैच बेहद रोमांचक रहा क्योंकि निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 था, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का साहार लिया गया. यहां तक मुकाबला बराबरी का रहा लेकिन शूटआउट में मोरक्को का बोलबाला रहा. मोरक्को के जीत के हीरो गोलकीपर यासिन बोनो रहे. पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन का इस तरह बाहर होना फुटबॉल फैंस के लिए बड़ा झटका था. बात अगर मुकाबले की करे तो मैच में निर्धारित 90 मिनट ड्रॉ रहा, फिर एक्स्ट्रा टाइम भी ड्रॉ रहा और उसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मोरोक्को ने पूर्व विश्व चैंपियन स्पेन को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. मैच की खास बात ये रही कि मोरक्को पहले प्रयास से ही पूरे आत्म विश्वास से भरी दिखी. वहीं स्पेन की युवा टीम शूटआउट में पहला गोल मिस करते ही हताश और निराश दिखी जिसका नतीजा ये रहा कि उन्हें 3-0 से हार का सामना करना पड़ा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…
India Pakistan Diplomatic Relations: भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने कहा है कि वह संबंधित…