यूटिलिटी

Crude Oil Price: क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? कच्चे तेल के दाम 11 महीनों के निचले स्तर पर पहुंचा

Crude Oil Price: पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दामों में गिरावट ने राहत दी है. जनवरी, 2022 के बाद पहली बार कच्चे तेल के दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आए हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद इस बाद को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी कमी आ सकती है. अगर ऐसा हुआ तो आम आदमी के लिए यह बड़ी राहत होगी.

फिलहाल, ब्रेंट क्रूड 79.35 डॉलर और WTI क्रूड 74.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जिसके बाद लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि चुनाव के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट सकती हैं. बीते कुछ समय से कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी है और यह बुधवार को 11 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है.

डिमांड में लगातार कमी, रूस-यूक्रेन युद्ध का लंबा खींच जाना और चीन में कोरोना के मामलों के फिर से रफ्तार पकड़ने को कच्चे तेल में गिरावट का कारण माना जा रहा है. वहीं, क्रूड की कीमतों में सबसे ज्यादा दबाव पश्चिमी देशों की ओर से रूसी कच्चे तेल पर 60 डॉलर का प्राइस कैप लगाने के फैसले के बाद देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस प्राइस कैप को लेकर रूस ने उन देशों को तेल न बेचने का फैसला किया है जो इसके समर्थन में हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election Results Live: AAP की 75 सीटों पर जीत, बीजेपी के खाते में 55 सीटें

चीन में कम हुई तेल की डिमांड

चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए जीरो कोविड पॉलिसी लागू की गई है. इसके कारण देश में कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है. चीन में उद्योग-धंधे ठप हो गए हैं और तेल की डिमांड कम हो गई है. माना जा रहा है कि इस कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है.

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद भारत में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दिए हैं. तेल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं आया है. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि, डीजल के दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

– भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

6 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

17 minutes ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

28 minutes ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

37 minutes ago

मोहम्मद शमी: टेस्ट क्रिकेट ने उन्हें छोड़ दिया, उन्होंने क्रिकेट को नहीं

Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…

2 hours ago