खेल

VIDEO PAK vs ENG: बेन स्टोक्स पर अबरार का प्रहार, गेंद देख इंग्लिश बल्लेबाज का चकरा गया माथा

PAK vs ENG Test: पाकिस्तान दौर पर गई इंग्लैंड टीम का जलवा कायम है. पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लिश बल्लेबाज़ों की नजर दूसरे टेस्ट पर भी कब्जा जमाने पर है. मगर इंग्लैंड की टीम के लिए अबरार अहमद (Abrar Ahmed) मुसीबत बने हुए हैं. (PAK vs ENG) इस गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट (Multan Test) की पहली पारी में 7 विकेट चटकाए, और बेन स्टोक्स को एक ऐसी गेंद पर बोल्ड किया जिसे देखकर इंग्लिश कप्तान का माथा घूम गया. स्टोक्स ने इस गेंद पर अपना विकेट तो गवाया ही साथ ही साथ होश भी गवा बैठे.

गेंद ढूंढते रह गए बेन स्टोक्स, उड़ गए स्टंप्स,

मुल्तान टेस्ट की पहली पारी की अबरार की ये गेंद काफी खास थी. उन्होंने स्टोक्स को गुड लेंग्थ एरिया में हल्की सी लेग स्टंप लाइन पर गेंद फेंकी. स्टोक्स ने इस गेंद को रोकने के लिए अपना फ्रंटफुट निकाला. लेकिन गेंद उनके पैड्स और बैट को बीट करते हुए ऑफ स्टंप पर जा लगी.

ये भी पढ़ें: FIFA: ब्राजील vs क्रोएशिया नहीं, लुका मोड्रिक vs नेमार की होगी टक्कर, जानें क्यों खास है यें जंग

अबरार अहमद ने 22 ओवर में 7 विकेट हासिल किए

अबरार अहमद ने 22 ओवर में 114 रन देकर 7 विकेट हासिल किए. बड़ी बात ये रही कि अबरार ने इंग्लैंड के शुरुआती 7 विकेट अकेले ही चटकाए. इन 7 शिकारों में बेन स्टोक्स का विकेट सबसे कमाल रहा.

मुल्तान टेस्ट के पहले ही दिन इंग्लैंड ऑलआउट

मुल्तान में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड 281 रन पर ऑलआउट हो गया. पहला टेस्ट मैच खेल रहे लेग स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद ने 7 और जाहिद महमूद ने 3 विकेट लिए. पाकिस्तानी स्पिनर्स के सामने 281 रन ही बना सकी.

पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय खेल में जादुई गेंदबाजी की. शुक्रवार को पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट मैच बनाम इंग्लैंड के पहले दिन खेलते हुए, अबरार ने 22 ओवर में 114 रन देकर 7 विकेट लिए. उन्होंने ज़क क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, ओली पोप, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स और विल जैक को आउट किया. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 281 रनों पर समेट दिया. जाहिद महमूद ने आखिरी तीन विकेट लिए.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

8 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

10 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

27 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

39 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago