Photo- FIFA World Cup (@FIFAWorldCup)/ Twitter
Neymar Viral Video: अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी से मिलने के बाद जो खुशी मिलती है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं. हर कोई अपने स्टार और पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी से मिलने और उन्हें देखने के लिए बेताब है. इस बीच सोशल मीडिया पर टूर्नामेंट से जुड़ी कई मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो सामने आ रही है. हाल ही में भी कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है. दरअसल, एक शख्स कतर में सनसनी फैलाते नजर आ रहा है. जिसकी शक्ल ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार से मिलती-जुलती नजर आ रही है. फैंस के बीच शख्स के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी हुई है. ये पहला मौका नहीं है जब ये नेमार जैसा दिखने वाला शख्स सोशल मीडिया सेंसेशन बना हो, पहले भी इस तरह की वीडियो मैच के दौरान सामने आई थी.
कतर में दिखा नेमार का हमशक्ल
सोशल मीडिया पर इन दिनों ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार जैसा दिखा रहा उनका हमशक्ल सभी का ध्यान खींच रहा है. दरअसल फेमस फुटबॉलर ज्यादातर फुटबॉल फैंस के फेवरेट प्लेयर होते हैं. ऐसे में हर कोई अपने स्टार खिलाड़ी के साथ सेल्फी लेने को बेताब रहता है. दरअसल सोसिया डोनी के रूप में पहचाने जाने वाला शख्स ब्राजीलियन फुटबॉलर नेमार जैसा दिखाई दिया. जिसके बाद फुटबॉल फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के पागल हो गए. बता दें कि दूसरी ओर, स्टार फुटबॉलर नेमार चोट के कारण मैच से बाहर हो गए थे. फिलहाल नेमार जैसे दिख रहा शख्स इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है.
ये भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy 2022: सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को हराया, जैक्सन ने ऋतुराज गायकवाड़ का तोड़ा सपना
आखिरी ग्रुप मैच में ब्राजील की हार
कैमरून ने ब्राजील को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में 1-0 से हराया, लेकिन फिर भी वर्ल्ड कप की दौड़ से बाहर हो गया. वहीं दो मैच जीतकर राउंड ऑफ -16 में पहले ही पहुंच चुकी ब्राजील की टीम भी बड़े उलटफेर का शिकार हो गई. नेमार के बिना दानी अल्वेज की अगुआई में उतरी ब्राजील टीम ने कई मौके गंवाए.
UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…
दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…
Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…
Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…
दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…