खेल

Sunil Narine Retires: कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, 4 सालों से कर रहे थे मौके का इंतजार

Sunil Narine Retires: वेस्टइंडीज के रहस्यमयी स्पिनर सुनील नरेन ने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. 35 साल के कैरेबियाई स्पिनर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी. हालांकि, सुनील नरेन ने इस बात की पुष्टि की है कि वह अलग-अलग देशों में होने वाले फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे. सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे.

सुनील नरेन ने लिया संन्यास

सुनील नरेन साल 2011 में चैंपियंस लीग टी20 के दौरान पहली बार सुर्खियों में आए थे. उसी साल नरेन ने वेस्टइंडीज के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए मात्र 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उनके नाम 21 विकेट दर्ज है. सुनील नरेन साल 2012 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और एक साल बाद यानी साल 2013 में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था.

वेस्टइंडीज को जीता चुके है टी20 का खिताब

2012 टी20 विश्व कप में सुनील नरेन ने वेस्टइंडीज को जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वहीं साल 2012 में सुनील नरेन में इंडियन प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सीजन में तूफान ला दिया था. नरेन को उस साल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था. इस टूर्नामेंट में नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई थी.

2015 में गेंदबाजी पर लगा प्रतिबंध

सुनील नरेन ने एकदिवसीय क्रिकेट में साल 2011 में भारत के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था. वहीं साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था. सुनील नरेन के नाम 65 वनडे मैचों में 92 विकेट और 51 टी20 मैचों में 52 विकेट दर्ज है. साल 2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था. उसके बाद साल 2016 के अप्रैल में उन्हें गेंदबाजी करने की मंजूरी दी गई, लेकिन उसके बाद वह वेस्टइंडीज के लिए ज्यादा मैच नहीं खेल सके.

आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन

साल 2019 में नरेन ने अपना आखिरी टी20 मैच खेला था. उस साल आईपीएल में सुनील नरेन ने कमाल का प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बाद भी वो साल 2021 में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए फिटनेस मानकों को पूरा नहीं कर सके, जिसके चलते उन्हें टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया. इंडियन प्रीमियर लीग में सुनील नरेन अब तक 162 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 163 विकेट दर्ज है.

सोशल मीडिया के जरिए किया संन्यास का ऐलान

सोशल मीडिया पर डाले गए अपने पोस्ट में सुनील नरेन ने लिखा कि मुझे वेस्टइंडीज के लिए खेले हुए चार साल से ज्यादा का समय हो गया है, मैं आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं. मैं कम बोलने वाला शख्स हूं. कुछ ऐसे लोग है, जिन्होंने मेरे करियर के दौरान अटूट समर्थन दिया और वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के मेरे सपने को पूरा करने में मेरी मदद की. मैं आपके प्रति अपनी आभार व्यक्त करता हूं.

ये भी पढ़ें- वनडे में 49वां शतक जड़ने पर सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज में विराट कोहली को दी बधाई, बोले- उम्मीद है जल्द ही मेरा रिकॉर्ड तोड़ेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

5 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

28 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

37 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

38 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

53 minutes ago