देश

Mizoram: मतदान के लिए तैयार मिजोरम की जनता, इन 4 हॉट सीटों पर होने जा रहा कड़ा मुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी

Mizoram Assembly Election 2023: 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का आगाज कल (मंगलवार) से शुरू हो जाएगा. 7 नवंबर को मिजोरम में मतदान किया जाएगा. मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं. बीजेपी और कांग्रेस अभी तक यहां पीछे रही हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 40 में से 26 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. वहीं जोरम पीपुल्स मूवमेंट 8 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर थी. हालांकि इस बार चुनाव में ऐसा नहीं होने जा रहा है, क्योंकि समीकरण अलग-अलग सामने आ रहे हैं,

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मिजोरम में चुनाव त्रिकोणीय होने वाला है. मिजो नेशनल फ्रंट और जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के साथ-साथ कांग्रेस भी मजबूती पेश कर रही है. इसके अलावा जोरम नेशनलिस्ट पार्टी (ZNP) की भी सत्ता पर दावेदारी बतायी जा रही है. चलिए अब आपको प्रदेश की सबसे चार हॉट सीटों के बारे में बताते हैं जहां मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

यह भी पढ़ें- ‘CM तीर्थ यात्रा योजना’ को लेकर क्यों भिड़े 3 राज्यों के मुख्यमंत्री? क्रेडिट लेने की मची रही होड़

पहली सीट

मिजरोम की सबसे पहली सीट है सेरछिप सीट. यह प्रदेश सबसे ज्यादा हॉट सीट हैं, क्योंकि यहां ZNP नेता और सीएम पद के दावेदार लालडुहोमा मैदान में हैं. उन्होंने इसी सीट से पिछले साल चुनाव तो जीता ही, बल्कि पांच बार के मुख्यमंत्री ललथनहवला को मात दी थी. इस बार उनके सामने मैदान में एमएनएफ के नवागंतुक जे. माल्सावमज़ुअल वानचावंग और कांग्रेस उम्मीदवार आर. वानलालट्लुआंगा हैं.

दूसरी सीट

दूसरी हॉट सीट है आइजोल पूर्व-1. इस सीट की खास बात यह है कि मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा फिर से यहां ताल ठोक रहे हैं. हालांकि  इस बार उनके सामने जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उपाध्यक्ष लालथानसांगा हैं. वहीं यह सीट कांग्रेस का गढ़ भी है. इसलिए यहां त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है.

तीसरी सीट

तीसरी हॉट सीट है आइजोल पश्चिम-III- यहां भी त्रिकोणीया मुकाबला माना जा रहा है क्योंकि मौजूदा विधायक वी.एल. ज़ैथनज़ामा के खिलाफ पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और एमएनएफ उम्मीदवार के. सॉमवेला ताल ठोक रहे हैं. इस सीट पर लगातार किसी भी उम्मीदवार ने जीत दर्ज नहीं की है.

चौथी सीट

प्रदेश की हच्छेक सीट पर भी मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा कांग्रेस के विधायक लालरिंडिका राल्टे का मुकाबला राज्य खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे से होने जा रहा है. कांग्रेस का यहां हमेशा से दबदबा रहा है. ऐसे में देखना होगा यहां सत्ताधारी पार्टी के एमएनएफ कैसे कांग्रेस के उम्मीदवार को रोक पाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘भगवान धन्वन्तरि को मेरा श्रद्धापूर्वक प्रणाम’, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…

25 minutes ago

पहले पत्नी को मारा, फिर पार्टी के बहाने सालों को बुलाया; एक-एक कर 7 लोगों की हत्या

Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…

47 minutes ago

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

2 hours ago