खेल

IPL से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर माइकल हसी ने क्या कहा?

Michael Hussey On MS Dhoni: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी अगले कुछ वर्षों तक खेलना जारी रख सकते हैं. धोनी की बढ़ती उम्र और उनकी फिटनेस को ध्यान में रखकर माना जा रहा है कि मौजूदा सीजन धोनी का आईपीएल में आखिरी सत्र है. सर्जरी के बाद से सीएसके एमएस धोनी का कार्यभार कम कर रही है. सीजन के शुरु होने से पहले धोनी ने कप्तानी छोड़ दी और माना जा रहा है कि सीजन खत्म होने के बाद धोनी क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं.

धोनी अगले कुछ साल और खेल सकते हैं- हसी

डेथ ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरने के बावजूद धोनी ने 226.66 की स्ट्राइक रेट और 10 पारियों में 136 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी है. हसी ने एक शो में तब यह बात कही जब उनसे पूछा गया कि क्या धोनी अगले साल वापस आएंगे. इसके जवाब में धोनी ने कहा कि “आपका अनुमान इस स्तर पर मेरे जितना ही अच्छा है. वह अपने कार्ड अपने सीने के बहुत करीब रखता है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा करता रहेगा. मुझे पता है कि प्रशंसक शायद उसे क्रम में थोड़ा ऊपर बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं.”

गेंद को हिट करने में एमएस धोनी से बेहतर कोई नहीं

हसी ने आगे कहा कि “लेकिन वह घुटने की सर्जरी से गुजरा है इसलिए हमें उसे थोड़ा संभालना पड़ा और वह केवल अंतिम छोर पर आता है. लेकिन अंदर आकर गेंद को इतनी सफाई से हिट करने में एमएस धोनी से बेहतर कोई नहीं है.” चोट और विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए, धोनी ने हर पारी में उम्र और उम्मीदों को मात देते हुए बल्ले से अपनी महारत का प्रदर्शन किया.

माइकल हसी ने आगे कहा कि, “वह अभी भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है. वह अच्छी तैयारी करता है. वह वास्तव में पूरे सत्र में अच्छी लय में रहा है. मुझे लगता है कि हमें उसे शरीर से नियंत्रित करने की कोशिश करनी होगी पिछले सीजन के बाद उनके घुटने की सर्जरी हुई थी, इसलिए वह टूर्नामेंट के शुरुआती चरण से ही इसका प्रबंधन कर रहे हैं.

धोनी ने ऋतुराज को सौंपी थी कप्तानी

बता दें कि धोनी ने कप्तानी की बागडोर एक युवा प्रतिभा ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी थी, जिसे उन्होंने वर्षों तक निखारा है. बल्लेबाजी कोच ने उस पल को याद किया, जब एमएस धोनी ने गायकवाड़ को नया कप्तान घोषित किया था. हसी ने कहा, “एमएस ने एक तरह से घोषणा की थी कि वह टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की बैठक में शामिल नहीं होंगे. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि ये क्या हो रहा है?’

हसी ने कहा कि ऋतुराज तब से कप्तान बनने जा रहे थे, इसलिए शुरुआत में यह थोड़ा झटका था लेकिन इसे वास्तव में अच्छी तरह से प्रबंधित किया गया है. “मुझे पता है कि स्टीफन फ्लेमिंग (मुख्य कोच) टूर्नामेंट से पहले ऋतुराज के साथ मिलकर काम कर रहे थे. वास्तव में, वह पिछले कुछ वर्षों से उसे तैयार कर रहे हैं. हम कुछ समय से जानते हैं कि वह जब एमएस ने पद छोड़ने का फैसला किया तो वह यह पद संभालने के लिए सही व्यक्ति थे.”

ये भी पढ़ें- ICC Ranking: आईसीसी टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में हसरंगा और शाकिब शीर्ष पर, टॉप टेन में इतने नंबर पर हैं हार्दिक पंड्या

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

5 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

17 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

43 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

1 hour ago