Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ICC Ranking: आईसीसी टी20 हरफनमौलाओं की रैंकिंग में हसरंगा और शाकिब शीर्ष पर, टॉप टेन में इतने नंबर पर हैं हार्दिक पंड्या

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा मेंस टीम की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. हार्दिक पंड्या टी20 हरफनमौलाओं की आईसीसी रैंकिंग में सातवें स्थान पर बने हुए हैं.

ICC Rankings

शाकिब अल हसन, सूर्यकुमार यादव और वानिंदु हसरंगा

ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा मेंस टीम की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. हार्दिक पंड्या टी20 हरफनमौलाओं की आईसीसी रैंकिंग में सातवें स्थान पर बने हुए हैं. जबकि श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं. पंड्या 185 अंकों के साथ सातवें स्थान पर हैं.

आईसीसी ने जारी किया ताजा रैंकिंग

श्रीलंका खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा और शाकिब अल हसन के 228 अंक हैं. वहीं, अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी 218 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं. जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा के 210 अंक हैं. दक्षिण अफ्रीका के एडेन माक्ररम पांचवें स्थान पर और आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस छठे स्थान पर हैं.

बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर सूर्यकुमार यादव

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के सूर्यकुमार यादव 861 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि इंग्लैंड के फिल साल्ट 802 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (781), बाबर आजम (761) और दक्षिण अफ्रीका के माक्ररम (755) उनके बाद है. भारत के यशस्वी जायसवाल 714 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं. गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद, हसरंगा और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन शीर्ष तीन स्थानों पर हैं. भारत के अक्षर पटेल चौथे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने रिटायरमेंट के बाद की योजनाओं के दिए संकेत, कहा- ‘आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital