खेल

माइकल वॉन ने वसीम जाफर को उकसाया तो पूर्व दिग्गज ने दी Burnol इस्तेमाल करने की सलाह, जानें पूरा मामला

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों के बाद अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर पर टिप्पणी करनी शुरु कर दी है. जिसपर वसीम जाफर ने उन्हें तगड़ा जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी है.

टी20 विश्व कप के बाद इंडियन प्रीमियर लीग का मंच सजने जा रहा है. IPL 2023 के लिए दिसंबर में मिनी ऑक्शन होना है जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने 5 नवंबर को अपने-अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है. चेन्नई, मुंबई और केकेआर समेत कई आईपीएल फ्रेंचाईजियों ने टीम में बड़े बदलाव किए है. कुछ ने अपने पुरानेे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है तो वहीं कुछ टीमों ने अपनी मेंटॉर टीम में भी कुछ बदलाव किए हैं.

इसी कड़ी में किंग्स इलवेन पंजाब ने भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर को टीम के कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. वसीम जाफर के टीम के कोच बनाएं जाने पर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं.

वहीं इस साल टी20 विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन को भारतीय खिलाड़ियों की आलोचना करने में लगे हुए हैं. पहले उन्होंने टीम इंडिया पर कई सवाल उठाएं अब पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर को किंग्स इलेवन पंजाब का कोच बनाएं जाना उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है. माइकल वॉन ने ट्विटर पर वसीम जाफर को ट्रोल करने की कोशिश की.उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , ‘जिसको मैंने आउट किया था वह बल्लेबाजी कोच बन गया है!’  इस पर वसीम जाफर ने उन्हें करारा जवाब देकर बोलती बंद कर दी.

माइकल वॉन को Burnol इस्तेमाल करने की सलाह दी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान को भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर को ट्रोल करना भारी पड़ गया.  वसीम जाफर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने माइकल वॉन को Burnol इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

दरअसल 20 साल पहले यानि 2002 में भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही थी. इस सीरीज के एक मैच में वसीम जाफर 78 गेंदो में 53 रनों की पारी खेली थी. इस मैच में माइकल वॉन ने वसीम जाफर को आउट करके अपने टेस्ट करियर की पहली विकेट चटकाई थी. इसी को लेकर माइकल वॉन ने वसीम जाफर का मजाक बनाने की कोशिश की.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

34 minutes ago

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

7 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

7 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

8 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

8 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

8 hours ago