कायरन पोलार्ड
वैसे तो पोलार्ड ने इंटरनेशनल और आईपीएल में एक से एक ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. लेकिन पोलार्ड की वो खास पारी जिसमें उन्होंने हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे. इस पारी ने पोलार्ड के फैंस को उनका दीवाना बना दिया था और वो स्टार बन गए थे.
वेस्टइंडीज के विस्फोटक खिलाड़ी कारयन पोलार्ड ने आईपीएल से सन्यास ले लिया है. वो अब अपनी फ्रेंचाईजी टीम मुंबई इंडियन के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे. कायरन पोलार्ड ने 13 साल तक मुंबई इंडियंस के साथ टीम में रहे. इस दौरान उन्हें अपने विस्फोटक बल्ले से कई मैच जीताऊ पारी खेली. पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के लिए कोचिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे.
कायरन पोलार्ड ने अपने बल्ले से अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं. इंटरेशनल मंच हो या आईपीएल पोलार्ड ने अपने बल्ले का दम-खम बड़े ही अच्छे से दिखाया है. क्रिकेट इतिहास में उनकी एक पारी हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है. यह बात 3 मार्च, 2021 की है. जब पोलार्ड श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा में एक टी20 मुकाबले में काल बनकर मैदान में उतरे थे. उन्होंने स्पिनर अकिला धनंजय की एक के बाद एक 6 गेंदों पर गगनचुंबी छक्के जड़कर श्रीलंकाई टीम की हालत खराब कर दी थी. पोलार्ड ने यह कारनामा तब किया था जब श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय ने इसी मैच के दौरान कुछ मिनट पहले ही वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाज को लगातार अपनी 3 गेंदों पर आउट करके हैट्रीक ली थी.
श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा में अकिला धनंजय की लगातार 6 गेंदों पर 6 आसमानी छक्के लगाकर इंटरनेशनल मुकाबलों में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी थी. बता दें पोलार्ड से पहले लगातार 6 छक्के मारने का कारनामा साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने 2007 के 50 ओवर्स विश्व कप में किया था. इसी साल हुए आईसीसी के पहले टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में भारत के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इस क्लब में शामिल हुए थे.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…