Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जब पोलार्ड ने हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज की 6 गेंदों पर जड़ दिए थे 6 छक्के, खेली थी विस्फोटक पारी

कायरन पोलार्ड

वैसे तो पोलार्ड ने इंटरनेशनल और आईपीएल में एक से एक ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. लेकिन पोलार्ड की वो खास पारी जिसमें उन्होंने हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े थे. इस पारी ने पोलार्ड के फैंस को उनका दीवाना बना दिया था और वो स्टार बन गए थे.

वेस्टइंडीज के  विस्फोटक खिलाड़ी कारयन पोलार्ड ने आईपीएल से सन्यास ले लिया है. वो अब अपनी फ्रेंचाईजी टीम मुंबई इंडियन के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे. कायरन पोलार्ड ने 13 साल तक मुंबई इंडियंस के साथ टीम में रहे. इस दौरान उन्हें अपने विस्फोटक बल्ले से कई मैच जीताऊ पारी खेली. पोलार्ड अब मुंबई इंडियंस के लिए कोचिंग की भूमिका निभाते नजर आएंगे.

जब श्रीलंका के लिए काल बनकर मैदान पर आए पोलार्ड

कायरन पोलार्ड ने अपने बल्ले से अच्छे-अच्छे गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं. इंटरेशनल मंच हो या आईपीएल पोलार्ड ने अपने बल्ले का दम-खम बड़े ही अच्छे से दिखाया है. क्रिकेट इतिहास में उनकी एक पारी हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है. यह बात 3 मार्च, 2021 की है. जब पोलार्ड श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा में एक टी20 मुकाबले में काल बनकर मैदान में उतरे थे. उन्होंने स्पिनर अकिला धनंजय की एक के बाद एक 6 गेंदों पर गगनचुंबी छक्के जड़कर श्रीलंकाई टीम की हालत खराब कर दी थी. पोलार्ड ने यह कारनामा तब किया था जब श्रीलंका के स्पिनर अकिला धनंजय ने इसी मैच के दौरान कुछ मिनट पहले ही वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाज को लगातार अपनी 3 गेंदों पर आउट करके हैट्रीक ली थी.

6 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे

श्रीलंका के खिलाफ एंटीगा में अकिला धनंजय की लगातार 6 गेंदों पर 6 आसमानी छक्के लगाकर इंटरनेशनल मुकाबलों में ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से मात दी थी. बता दें पोलार्ड से पहले लगातार 6 छक्के मारने का कारनामा साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने 2007 के 50 ओवर्स विश्व कप में किया था. इसी साल हुए आईसीसी के पहले टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में भारत के खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़कर इस क्लब में शामिल हुए थे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital