Ishan Kishan: ऋषभ पंत और ईशान किशन
Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. इस बीच टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट, वनडे और टी20 का मुकाबला है. अभी दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला जारी है. इस मुकाबले के चार दिन पूरे हो चुके हैं. भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी के लिए बुला लिया है. वही, इस दौरान भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज विकेटकीपर ईशान किशन ने अपने टेस्ट करियर का शानदार पहला अर्धशतक जड़ दिया. वे 34 गेंदों में 152.94 की स्ट्राइक रेट से कुल 52 रन बनाकर नाबाद रहे. इसमें इशान ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े. वहीं, टेस्ट करियर का पहला अर्थशतक लगाने के बाद ईशान किशन ने धाकड़ बल्लेबाज और अभी चोट से उबर रहे ऋषभ पंत को शुक्रिया कहा है.
ईशान किशन ने चौथे दिन के मैच की समाप्ती पर कहा कि वे वेस्टइंडीज आने से पहले नेशनल क्रिकेट अकेडमी में थे और वहां ऋषभ पंत भी रिहैब के लिए मौजूद थे. पंत के बारे में बताते हुए इशान ने कहा,”मैं यहां से पहले एनसीए में था. पंत भी वहा था. वह जानता है कि मैं कैसे खेलता हूं. हम एक-दूसरे को अंडर-19 से जानते हैं. मैं यह भी चाहता था कि कोई मुझे सलाह दे और सौभाग्य से वह मुझे मेरे बल्ले की पोजीशन के बारे में बताने के लिए वहां था.” बीसीसीआई ने ईशान किशन के एक वीडियो के साथ ट्वीट कर लिखा,”हाय ऋषभ पंत- आपको इशान धन्यवाद बोल रहे हैं.”
ईशान किशन ने आगे कहा कि कई सीनियर खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजों से लगातार बात करते रहते हैं. कल अच्छा गेम होना चाहिए. उन्होंने कहा,”हमें अच्छे एरिया को हिट करने की जरूरत है और जरूरी यह है कि शुरुआती विकेट लें.”
ईशान किशन ने टेस्ट में आने का अपना सपना बताया. उन्होंने कहा,”व्हाइट्स में आना मेरा सपना था. मैं बस जाकर हर बॉल को हिट करना चाहता था. मैं अपने माता-पिता के लिए आभारी हूं जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया.”
ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Survey: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ASI का सर्वे शुरू, कोर्ट में 4 अगस्त तक देनी है रिपोर्ट
आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट का दूसरा मुकाबला जारी है. भारत ने पहले मुकाबले को जीत लिया था. वहीं, इस दूसरे मैच के चार दिन पूरे हो चुके हैं. चौथे दिन 365 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम दिन के मैच खत्म होने तक 2 विकेट गंवाकर 76 रन बनाए. वेस्टइंडीज को जीतने के लिए आखिरी दिन यानी पांचवें दिन 289 रन बनाने होंगे वहीं भारत को इस मैच के साथ सीरीज को क्लीन स्वीप करने के लिए 8 विकेट चटकाने होंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…
मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…
उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मंगलवार से लागू हो गया है.…
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और AISA नेता नेहा बोरा की वायरल हो रही आपत्तिजनक…