पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
मणिपुर में महिलाओं का प्रोटेस्ट (फोटो फाइल)
Manipur Viral Video: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद पूरा देश गुस्से में हैं. देशभर में इस घटना की खूब आलोचना हो रही है. हर कोई आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहा है. वहीं पुलिस ने भी आरोपियों पर शिंकजा कसना शुरू कर गिया है. अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, बचे हुए आरोपियों की तलाश जारी है. वहीं इस घटना को लेकर सी-वोटर ने सर्वे किया है कि आरोपियों को इस जघन्य अपराध के लिए किस तरह की सजा मिलनी चाहिए.
सर्वे में लोगों से सवाल किया कि इस अपराध के लिए दोषियों को क्या सजा देनी चाहिए, तो आकंड़ों ने सभी को हैरान कर दिया. लगभग सभी ने एक सुर में कहा कि इस शर्मनाक घटना के लिए आरोपियों को फांसी की सजा दी चाहिए. इससे जाहिर हो गया कि आरोपियों के खिलाफ देश में कितना गुस्सा है.
वहीं मणिपुर घटना को लेकर लोगों से सवाल पूछा गया था कि क्या आरोपियों को फांसी मिलनी चाहिए या नहीं ? तो सर्वे के आंकड़ो के मुताबिक, 87 फीसदी लोगों का मानना है कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. वहीं 3 प्रतिशत लोगों का मानना है कि ऐसा नहीं हो, जिनका जवाब सीधे तौर पर न था. इसके अलावा 10 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जिन्होंने कहा कि हम नहीं जानते की फांसी दी जानी चाहिए या नहीं.
मणिपुर की घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस कार्रवाई करना शुरू दिया है. अभी तक 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है. इसके अलावा पुलिस ने अपनी कार्रवाई में वो मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिससे यह वीडियो बनाया गया था. पुलिस इस मोबाइल की बारिखी से जांच कर रही है. एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया है कि, “इस मामले में एक फोन जब्त किया गया है और इसे साइबर सेल को भेजा गया है. हमें पूरा विश्वास है कि ये वही फोन है जिससे वीडियो रिकॉर्ड किया गया था.”
सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…
AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: रामनगरी अयोध्या में इस बार दीपोत्सव का आयोजन अपनी भव्यता,…
सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…
India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…
दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…
9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…