खेल

अश्विन के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, Rohit Sharma ने बताया क्यों Axar Patel की बजाय Tanush Kotian को मिला मौका

Border-Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के तीसरे टेस्ट के तुरंत बाद अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अगली ही सुबह भारत वापस आ गए. उनके संन्यास के बाद बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले मुंबई के स्पिनर ऑलराउंडर तनुश कोटियन को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया. तनुश कोटियन ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन अब सवाल यह उठता है कि अनुभवी अक्षर पटेल के बजाय एक अनकैप्ड प्लेयर को क्यों चुना गया? बीसीसीआई द्वारा अक्षर पटेल की जगह तनुश कोटियन को चुनने के फैसले से कई लोग हैरान हैं.

अब, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इस फैसले की वजह बताई. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए टीम को दो स्पिनरों की जरूरत हो सकती है.

रोहित ने कहा, “तनुश कोटियन ने एक महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया में खेला है और वह पूरी तरह तैयार हैं. कुलदीप के पास शायद वीजा नहीं है और वह पूरी तरह फिट भी नहीं हैं. अक्षर पटेल एक विकल्प हो सकते थे, लेकिन वह हाल ही में पिता बने हैं और इसलिए वह टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं आए. ऐसे में तनुश कोटियन हमारे लिए सही विकल्प हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी क्षमता साबित की है, और हमें उनकी जरूरत पड़ सकती है.”

रोहित ने यह भी संकेत दिया कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे और पांचवें टेस्ट में भारतीय टीम दो स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है. हालांकि, यह सवाल भी उठता है कि अगर दो स्पिनरों की जरूरत थी, तो अश्विन को दो और टेस्ट तक रुकने के लिए क्यों नहीं मनाया गया.

तनुश कोटियन का प्रदर्शन

26 वर्षीय तनुश कोटियन ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए एक रेड-बॉल मैच खेला था. उन्होंने दूसरी पारी में एक विकेट लिया. बल्लेबाजी में उन्होंने पहली पारी में बिना रन बनाए आउट होने के बाद दूसरी पारी में 44 रन की पारी खेली.

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कोटियन ने 33 मैचों में 101 विकेट चटकाए हैं. उनका औसत 25.70 का है. उन्होंने 1,525 रन भी बनाए हैं, जिनमें दो शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं. पिछली रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए उन्होंने 41.83 के औसत से 502 रन बनाए और 16.96 के औसत से 29 विकेट भी लिए.

हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 38 रन देकर दो विकेट चटकाए और मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए 39 रन की नाबाद पारी खेली.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago