देश

Shraddha Murder Case: इतना पीटा है कि बेड से उठ भी नहीं सकती, श्रद्धा के व्हाट्सऐप चैट में सामने आया आफताब की दरिंदगी का एक और सच

श्रद्धा हत्याकांड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे है और आरोपी आफताब की दरिंदगी का सच सामने आ रहा है. इस मामले में अब पुलिस को श्रद्धा की वॉट्सऐप चैट मिली है, जिसमें ये खुलासा हुआ है कि आरोपी आफताब श्रद्धा के साथ काफी मारपीट करता था. इन चैट्स में श्रद्धा अपने किसी दोस्त को इन सभी बातों के बारे में बता रही है, साथ ही वो आफताब की दरिंदगी के बारे में जिक्र कर रही है.

पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

एक तरफ दिल्ली पुलिस कई राज्यों में आफताब के खिलाफ तालाशी अभियान चला रही है और उसके सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है. वहीं पुलिस की दूसरी टीम की दिल्ली में खोजबीन जारी है. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने आदेश जारी किए है कि अगर इनके इलाके में भी कोई लावारिस शव या शरीर के टुकड़े मिलते है तो तुरंत बताया जाए. वहीं पुलिस की जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि आफताब और श्रद्धा के बीच में काफी समय से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. वो काफी समय से उसके साथ मारपीट करता आ रहा था.

सोशल मीडिया पर श्रद्धा के चैट्स वायरल

पुलिस ने जब श्रद्धा के टीम लीडर से बात की तो पता चला कि एक बार उसने श्रद्धा के साथ इतनी मारपीट की थी उसे तीन दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. उसने अपने टीम लीडर को बताया था कि उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा है. ये खुलासा श्रद्धा और उसके टीम लीडर करण भक्की की चैट में सामने आया है. सोशल मीडिया पर श्रद्धा के चोट लगे कुछ फोटो वायरल हो रहे है जिसमें उसके चेहरे पर चोट लगी हुई है.

श्रद्धा की चोट वाला फोटो उसके दोस्त ने वायरल किया है और मारपीट की चैट्स उसके टीम लीडर ने वायरल की है. श्रद्धा चैट में आगे बता रही है कि, ”मैं आज काम नहीं कर पाऊंगी, क्योंकि कल हुई मारपीट की वजह से उसका शायद बीपी कम हो गया है. उसके शरीर में दर्द हो रहा है. बैड से उठने की शरीर में एनर्जी नहीं बची है”.

आफताब ने श्रद्धा को किया था ब्लैकमेल

ये घटना दिसंबर 2020 की है. जब आफताब ने बेरहमी से श्रद्धा के साथ मारपीट की थी. श्रद्धा की सारी बातें अपने दोस्त लक्ष्मण के साथ हुई चैट में सामने आई है. इस घटना के बाद श्रद्धा के दोस्त को अस्पताल लेकर गए थे. जिसके बाद श्रद्धा 3 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहीं और इसी बीच आफताब उसको लगातार कॉल करने लगा अगर वो वापस नहीं आती है तो सुसाइड कर लेगा. वो श्रद्धा को ब्लैकमेल करने लगा था.

जिसके बाद श्रद्धा के दोस्त उसको लेकर मुंबई के नालासोपारा पुलिस स्टेशन में लेकर गए. लेकिन ज्यादा कुछ नहीं, अब दिल्ली पुलिस नालासोपारा पुलिस स्टेशन जाकर जांच करेगी. इसके अलावा पुलिस ने अब मैसिंग एप को लिखकर श्रद्धा व आफताब की चैट मांगी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

13 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

15 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

26 minutes ago

‘एक साधारण परिवार से निकलकर रचा इतिहास…’ अमित शाह ने पीएम मोदी के शासन के गिनाए 25 साल

Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…

27 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के शिष्य के बाद वृंदावन में एक और कांड, गुरुकुल में जहरीली गैस से 4 छात्रों की तड़पकर मौत

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…

33 minutes ago

नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह

Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…

40 minutes ago