खेल

Womens Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया ने महिला एशेज टेस्ट जीता, इंग्लैंड के खिलाफ एश्ले गार्डनर ने मचाया तहलका, मैच में झटके 12 विकेट

Women’s Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड (England) को 89 रन से हराकर एकमात्र महिला एशेज क्रिकेट टेस्ट जीत लिया. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 257 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाली इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में स्पिनर एश्ले गार्डनर के सामने बिखर गई. चौथे दिन का खेल बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ था और ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इंग्लैंड की टीम पांचवें दिन वापसी की कोशिश करेगी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया.

डेनी वाट का संघर्ष गया बेकार

इंग्लैंड ने 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 116 रन से की. लेकिन पूरी टीम डेनी वाट की 54 रन की पारी के बावजूद 178 रन पर सिमट गई. पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से दोहरा शतक जड़ने वाली टैमी ब्यूमोंट दूसरी पारी में 22 रन बनाकर आउट हुईं. टैमी ब्यूमोंट (208) इंग्लैंड की ओर से दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी जिससे टीम ने 463 रन का स्कोर खड़ा किया था. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एनाबेल सदरलैंड के नाबाद 137 रन की बदौलत पहली पारी में 473 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें: Sai Sudharsan: 5 पारियों में से 4 में जमाई फिफ्टी, IPL के बाद TNPL में 21 साल के इस बल्लेबाज ने मचाया मैदान पर कोहराम

एश्ले गार्डनर ने मैच में झटके 12 विकेट

वहीं दूसरी पारी में डेनी वाट के अलावा किसी ने भी बल्ले से प्रभाव नहीं छोड़ा. आखिरी दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी जो कि एश्ले की गेंदबाजी के कारण आसान बन गया. ऑफ स्पिनर एश्ले गार्डनर ने पारी में 66 रन देकर आठ विकेट चटकाए. उन्होंने मैच में 12 विकेट हासिल किए. एश्ले के अलावा किम गार्थ और मैकग्रा ने एक-एक विकेट झटके. इस जीत से ऑस्ट्रेलिया को चार अंक मिले हैं.

अब दोनों टीमों के बीच एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होगी. इंग्लैंड को अगर 2015 से पहली बार ट्रॉफी अपने पास रखनी है तो एकदिवसीय और टी20 विश्व चैंपियन के खिलाफ सीमित ओवरों के छह में से पांच मुकाबले जीतने होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

18 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

24 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

30 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

44 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

49 minutes ago