Women’s T20 World Cup 2024: मध्यम तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी (19 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन तथा शेफाली वर्मा (32) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (29 रिटायर्ड हर्ट ) की उपयोगी पारियों से भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को छह विकेट से पीटकर अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत ने पाकिस्तान को 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाकर अपनी सेमीफाइनल उम्मीदों को कायम रखा.
भारत को पहली जीत तो मिली है इस टूर्नामेंट में लेकिन क्या भारतीय टीम और तेज़ी के साथ लक्ष्य का पीछा कर सकती थी, क्योंकि भारतीय टीम का नेट रन रेट नेगेटिव है और उसके अगले दो मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से है. अगर भारत ने यह लक्ष्य 11.2 ओवर तक हासिल कर लिया होता तब भारत का नेट रन रेट सकारात्मक हो सकता था. पाकिस्तान की पारी में तीन विकेट लेने वाली अरुंधति रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने ओपनर स्मृति मंधाना को एक बार फिर सस्ते में गंवाया. मंधाना सात रन बनाकर टीम के 18 के स्कोर पर आउट हो गयीं.
शेफाली ने फिर जेमिमाह रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी पर भारत को जीत की राह पर डाल दिया. शेफाली 35 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 32 रन बनाकर आउट हुईं. पारी के 16वें ओवर में भारत को फातिमा सना ने दो गेंदों पर दो झटके देकर मैच में रोमांच ला दिया. फातिमा ने जेमिमाह और ऋचा घोष को आउट कर भारत का स्कोर चार विकेट पर 80 रन कर दिया. जेमिमाह ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाये.
दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत ने मोर्चा संभाला और 24 गेंदों में 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुईं. हरमन निदा डार की गेंद को खेलने लेग स्टंप के बाहर गईं, इन साइड आउट खेलने, ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद मिली और अंत में बल्ले का फेस खोलने गईं और संतुलन खो बैठीं, हरमन क्रीज़ पर गिर पड़ीं और अब फ़ीज़ियो आए हैं मैदान पर, आगे की ओर गिर पड़ी थीं हरमन, लेकिन पिछला पैर क्रीज़ में पहुंचाया, ऐसा प्रतीत हो रहा है उनकी गर्दन में खिंचाव आया है. सजीवन सजना ने आने के साथ ही चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई.
इससे पहले एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाएगी लेकिन अंत के ओवरों में पाकिस्तान ने गति को आगे बढ़ाया. शोभना आशा से दो कैच भी छूटे लेकिन कुल मिलाकर भारत ने पाकिस्तान को एक कम स्कोर पर रोक दिया . यह मैच, जो एक नई पिच पर खेला गया , दुबई में खेले जाने वाला 100वां टी20 मैच था.
ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर को फिर से मैदान पर देखने के लिए बेहद उत्साहित: सुनील गावस्कर
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. लेकिन गुल फिरोजा को पहले ओवर में गंवाने के बाद पाकिस्तान की पारी कभी पटरी पर नहीं लौट सकी और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए. मुनीबा अली 17, निदा डार 28, कप्तान फातिमा सना 13 और सैयदा अरूब शाह 14 दहाई की संख्या में पहुंचने वाली बल्लेबाज रहीं. भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि श्रेयंका पाटिल को मात्र 12 रन पर दो विकेट मिले. रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा और शोभना आशा को एक-एक विकेट हाथ लगा.
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…