खेल

Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर भारत फाइनल में! अब दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला, क्या तीसरी बार मिलेगा खिताब?

Womens World Cup 2025 Final: महिला वनडे विश्व कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार को डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम, नवी मुंबई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से इसी स्टेडियम में 2 नवंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है.

पूर्व में भारतीय टीम 2005 और 2007 में वनडे विश्व कप का फाइनल खेल चुकी है. दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था.

2005 में आस्ट्रेलिया ने दी थी करारी मात

2005 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए वनडे विश्व कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से था. ऑस्ट्रेलिया ने 215 रन बनाए थे. 216 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी भारतीय टीम 46 ओवर में 117 रन पर सिमट गई थी और 98 रन से हारकर खिताब जीतने से चूक गई थी.

2017 में इंग्लैंड से हार गयी थी टीम इंडिया

2017 विश्व कप इंग्लैंड में खेला गया था. भारत का फाइनल में मुकाबला इंग्लैंड से ही था. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए थे. 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 48.4 ओवर में 219 रन पर सिमट गई और 9 रन के मामूली अंतर से विश्व कप जीतने का मौका चूक गई.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को दिखाई हरी झंडी

दो फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम दो फाइनल खेल चुकी है. दक्षिण अफ्रीका पहली बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है. ऐसे में दबाव में खेलने का अनुभव भारतीय टीम के पास ज्यादा है. भारतीय टीम को इसका फायदा फाइनल में मिल सकता है. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंची है. ऐसे में भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेगी. दोनों टीमें अपने पहले खिताब के लिए उतरेंगी, ऐसे में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारतीय टीम के पास तीसरे प्रयास में अपना पहला वनडे विश्व कप जीतने का मौका है.

भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की बात करें तो, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड की 119 रन की पारी के दम पर 338 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद 127 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के 89 रन की पारी की बदौलत 48.3 ओवर में 5 विकेट पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

14 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

26 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

31 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

39 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago