खेल

सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का वानखेड़े में होगा अनावरण, सीएम शिंदे समेत मौजूद रहेंगे कई दिग्गज

Sachin Tendulkar Statue: क्रिकेट के भगवान के तौर पर विख्यात भारत रत्न सचिन तेंदुलकर देश की सबसे बड़ी विभूतियों में से एक हैं. वे लंबे वक्त तक एक बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए तरसे थे. आखिरकार साल 2011 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने वानखेड़े में ही वर्ल्ड कप की ट्रॉफी 28 साल के बाद उठाई थी. सचिन के लिए यह उनका होम ग्राउंड था. अब इसी ग्राउंड में सचिन तेंदुलकर की एक मूर्ति बनाई गई हैं, जिसका 1 नवंबर 2023 को अनावरण किया जाएगा.

सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे. इनके अलावा इस कार्यक्रम में बीसीसीआई सचिव जय शाह से लेकर कोषाध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा लगाने की पहल महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख अमोल काले ने की थी. उनका मकसद का था कि क्रिकेट के सबसे महानतम खिलाड़ी को एक उचित सम्मान दिया जाए.

यह भी पढ़ें-SL vs AFG: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिला था जीत का मंत्र, अफगानिस्तान के कप्तान ने किया खुलासा

शानदार रहा है सचिन का करियर

बता दें कि सचिन तेंदुलकर भारत नहीं, बल्कि दुनिया के क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं, जो कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में कुल मिलाकर 100 शतक मार चुके हैं. सचिन वनडे क्रिकेट में सबसे पहले 200 रन बनाने वाले प्लेयर भी हैं. सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के क्रिकेट करियर में 6 वर्ल्ड कप खेले हैं. इसके अलावा सचिन ने 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले थे. सचिन के नाम टेस्ट में 15,921 और वनडे में 18, 426 रन हैं. सचिन टेस्ट में 46 और वनडे में 154 विकेट्स भी ले चुके हैं. इसके चलते उन्हें एक बेहतरीन ऑलराउंडर के तौर पर भी जाना जाता रहा है.

यह भी पढ़ें-Video: World Cup में अफगानिस्तान की तीसरी जीत पर झूमे ‘पठान’, हरभजन के साथ किया भांगड़ा

2 नवंबर को भिड़ेंगे भारत और श्रीलंका

गौरतलब है कि भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. इसके चलते सचिन ने कहा था कि भारत के इस बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने के चांसेज काफी ज्यादा हैं. बता दें कि भारतीय टीम इस बार अब तक वर्ल्ड कप के 6 में से 6 मैच जीत चुकी है और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. टीम इंडिया का अगला मुकाबला 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

2 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

6 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

19 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

24 minutes ago

भारत की झोली में सातवां गोल्ड, चीन को हराकर महिला तीरंदाजों ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…

29 minutes ago

क्या पेट में अल्सर या हेपेटाइटिस बन सकता है कैंसर का कारण? जानिए 5 खतरनाक इंफेक्शन की पूरी सच्चाई

Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…

43 minutes ago