खेल

सिडनी टेस्ट से पहले Gautam Gambhir ने ड्रेसिंग रूम विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कप्तान Rohit Sharma के सेलेक्शन पर भी दिया बयान

सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में हलचल तेज हो गई है. कप्तान रोहित शर्मा के खराब फॉर्म और टीम में उनकी जगह को लेकर अटकलें जोरों पर हैं. साथ ही ड्रेसिंग रूम की गोपनीयता और टीम में तनाव की खबरें तेज हो गई हैं. सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत की.

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई महत्वपूर्ण बातें साझा कीं. उन्होंने ड्रेसिंग रूम की गोपनीयता और प्रदर्शन की अहमियत पर जोर दिया है. गंभीर ने साफ तौर पर कहा कि ड्रेसिंग रूम में होने वाली चर्चाओं को सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि खिलाड़ियों के साथ ईमानदारी से बातचीत जरूरी है, क्योंकि टीम में जगह बरकरार रखने का एकमात्र तरीका प्रदर्शन है.

गंभीर ने कहा, “जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित है. ड्रेसिंग रूम की कोई भी बात बाहर नहीं जानी चाहिए. जो भी चर्चा होती है, उसे अंदर ही रहना चाहिए.”

सिडनी टेस्ट में रोहित की जगह पर सवाल

इसी बीच, कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं. गंभीर ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि रोहित का सिडनी टेस्ट में खेलना पिच के मुआयने के बाद तय किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम पिच को देखकर कल फैसला करेंगे.”

रोहित इस सीरीज में अब तक सिर्फ 6.20 की औसत से रन बना पाए हैं. चार टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन और गैर-जरूरी शॉट्स के कारण उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं. रोहित ने सीरीज के पहले टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण हिस्सा नहीं लिया था. उस समय केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को मजबूत शुरुआत दी और अंततः भारत की जीत भी हुई.

इस सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन

रोहित ने टीम में वापसी के बाद खुद को नंबर छह पर बल्लेबाजी के लिए रखा. हालांकि, मेलबर्न टेस्ट से उन्होंने फिर ओपनिंग में वापसी की, लेकिन उनका खराब फॉर्म जारी रहा. उन्होंने उस मैच में सिर्फ 3 और 9 रन बनाए.

सितंबर 2024 से अब तक रोहित का स्कोरिंग ग्राफ बेहद खराब रहा है. उनके स्कोर कुछ इस प्रकार रहे हैं: 6, 5, 23, 8, 2, 52, 0, 8, 18, 11, 3, 6, 10, 3, और 9. टीम मैनेजमेंट के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय है, क्योंकि भारत अभी भी सीरीज 2-2 से ड्रॉ कर ट्रॉफी बचा सकता है. लेकिन रोहित का फॉर्म टीम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.


ये भी पढ़ें- BCCI की मजबूरी या समझौता? BCCI के अधिकारी ने बताया- ‘कोच पद के लिए कभी पहली पसंद नहीं थे गंभीर’


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

23 minutes ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

25 minutes ago

नशे में धुत पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…

28 minutes ago

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

60 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

1 hour ago