जीत के बाद जश्न मनाते अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी (सोर्स-X)
SL vs AFG: वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार को श्रीलंका और अफगानिस्ताCricket के बीच दिलचस्प मुकाबला खेला गया. जिसमें अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना बरकरार है. अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 6 मैच में से तीन में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है. वर्ल्ड कप के शुरुआत में अफगानिस्तान भले ही किसी की फेवरेट नहीं रही हो लेकिन उसके हालिया प्रदर्शन से उनके फैंस के दिलों में एक उम्मीद जगी है.
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद खुलासा किया कि उन्हें सफलतापूर्वक टारगेट को चेज करने का मंत्र पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मिला था. कप्तान ने जिस मैच का जिक्र किया, वो 23 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था. उस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी. पाकिस्तान की ओर से दिए गए टारगेट को अफगानिस्तान ने 282 रन का लक्ष्य दो विकेट खोकर हासिल कर लिया था. वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली जीत थी.
श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में हमें काफी आत्मविश्वास मिला. उस मैच के बाद लगा कि हम किसी भी तरह के लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं. हमने श्रीलंका के खिलाफ गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की. वहीं लक्ष्य का पीछा करना बेहतरीन थी, इससे मैं काफी खुश हूं.
अफगानिस्तान टीम के कप्तान ने आगे कहा कि उनके कोच जोनाथन ट्रॉट ने पूरी टीम की मानसिकता बदली है. हशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनके कोच हमेशा पॉजिटिव रहते हैं. हमने वर्ल्ड कप से पहले काफी मेहनत की है. अभी सभी कोचिंग और प्रबंधन टीम कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मेरे कोच आत्मविश्वास दे रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोच के शब्दों ने हमारी और टीम की मानसिकता बदल दिया.
ये भी पढ़ें- World Cup में जो कभी नहीं हुआ, वो 2023 में हो गया, एक दिन में बने दो नए रिकॉर्ड
बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ हशमतुल्लाह शहीदी ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और अजमतुल्लाह उमरजई के साथ चौथे विकेट लिए 11 रनों की शानदार साझेदारी की और अफगानिस्तान को जीत दिला दी. शाहिदी अंत तक क्रीज पर बने रहने से काफी खुश थे. शाहिदी ने कहा कि कप्तान के रूप में आगे बढ़कर नेतृत्व करना चाहिए, इसलिए मैं अपना बेहतरीन प्रयास कर रहा हूं. मैं काफी खुश हूं कि खेल में अंत तक बना रहा और खत्म किया. आगे भी इसे बनाए रखने का प्रयास करूंगा.
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…